नए रंग, नई ऊर्जा: डेली कॉलेज में धीरूभाई अंबानी ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण

The Sootr | Jul 29, 2025, 17:41 IST
Share
indore-daily-college-dhirubhai-ambani-auditorium-inauguration
Photograph: (The Sootr)

डेली कॉलेज में धीरूभाई अंबानी ऑडिटोरियम के नए स्वरूप का उद्घाटन समारोह धूमधाम से हुआ। युवा कलाकारों ने ग्रुप डांस से उत्सव को जीवंत किया। कार्यक्रम में प्रेरणादायक वीडियो के माध्यम से ऑडिटोरियम की सांस्कृतिक यात्रा को साझा किया गया।

INDORE. इंदौर के डेली कॉलेज स्थित धीरूभाई अंबानी ऑडिटोरियम का जीर्णोद्धार कर नए स्वरूप के साथ उसका लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत डेली कॉलेज बोर्ड के अध्यक्ष महाराज विक्रम सिंह पुआर और प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा की उपस्थिति में हुई। जैसे ही दोनों ने ऑडिटोरियम उद्घाटन किया, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत डेली कॉलेज के वृंदगान समूह के स्वस्तिगान से हुई, जिसने पूरे ऑडिटोरियम को सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद प्राचार्या डॉ. बिंद्रा ने प्रार्थना पाठ के जरिए उपस्थितजनों का स्वागत किया और इस क्षण को संस्था के लिए नई यात्रा की शुरुआत बताया।

4306484b-aa8
4306484b-aa8

इसके बाद मंच पर डेली कॉलेज के युवा कलाकारों ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। बच्चों की कला, आत्मविश्वास और ऊर्जा ने यह जता दिया कि यह मंच अब भविष्य के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने वाला है।

वीडियो, विचार और संवाद

30b708e0-41f
30b708e0-41f

कार्यक्रम में कुछ प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाए गए, जिनके माध्यम से सभागार के इतिहास, विकास और अब तक की सांस्कृतिक उपलब्धियों को सामने लाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. बिंद्रा ने अपने संबोधन में ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार की यात्रा, उसकी चुनौतियों और अब उसमें शामिल तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा, यह ऑडिटोरियम सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।

उत्साह और उम्मीदों का संगम

5f557158-70c
5f557158-70c

इस ऐतिहासिक अवसर पर पर डेली कॉलेज का हर कोना उत्साह से भरा नजर आया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, टीचर, वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद् मौजूद रहे। इंदौर डेली कॉलेज

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर डेली कॉलेज
  • डेली कॉलेज
  • ऑडिटोरियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड