इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर विभागीय जांच, फिर भी DGP आदेश के खिलाफ बना रहे रील
इंदौर के डांसिंग ट्रैफिक कॉप कहे जाने वाले रंजीत सिंह एक नए विवाद में घिर गए हैं। एक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
ये आरोप पहले जांच में सही पाए गए, तो उन्हें लाइन अटैच किया गया। इसके बाद विभागीय जांच भी बैठा दी गई। इस जांच के दौरान ही वह डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेश को ताक पर बैठे काम कर रहे हैं।
डीजीपी का यह है आदेश
पुलिस महानिदेशक (DGP) मकवाना ने 10 दिसंबर 2025 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि पुलिसकर्मी वर्दी में किसी भी तरह की रील नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह गंभीर अनुशासनहीनता है। पुलिसकर्मियों में सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड बढ़ने के बाद डीजीपी ने नई SOP जारी की थी।
इसके तहत अगर कोई पुलिसकर्मी वर्दी में रील बनाता है, तो उसके खिलाफ निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने, सेवा से बर्खास्तगी और विभागीय जांच जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
डीजीपी ने साफ कहा कि वर्दी में रहते हुए पुलिसकर्मी सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ अपने आधिकारिक कामों के लिए करेंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्दी की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
डांसिंग ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह क्या कर रहे हैं
सितंबर 2025 में रंजीत (इंदौर डांसिंग ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह) पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद बवाल मचा और रणजीत को ड्यूटी से हटाकर उन पर जांच बैठा दी गई। इसमें रणजीत पर प्रारंभिक तौर पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद अब उनकी विभागीय जांच बैठा दी गई।
वहीं इस जांच के दौरान ही रंजीत लगातार वर्दी में ही रील बनाकर डाल रहे हैं। यह रील वह बार्डर फिल्म के गाने से लेकर हीरो स्टाइल में आने की बना रहे है।
https://www.instagram.com/thecop146?igsh=MTFocnNnb2JubTV2cg==
उनके इंस्टाग्राम इन रील से भरे पड़े हैं। जिसमें वह खुद की हीरोइज्म इमेज बनाने में लगे रहते हैं। खासकर डीजीपी के आदेश के बाद भी यह रील बनना बंद नहीं हुई है।
क्या बोल रहे अधिकारी
ये खबरें भी पढ़ें....
देशभर में 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंक, आज ही निपटाएं काम
आठ साल से प्रमोशन पर ब्रेक, भर्तियों की रफ्तार सुस्त, सरकारी दफ्तरों में आउटसोर्स ही सहारा