देशभर में 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंक, आज ही निपटाएं काम

Aman Vaishnav | Published:
Share
five day working
five day working

27 जनवरी को देशभर के बैंकों में हड़ताल रहेगी। 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने यह फैसला किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यह चेतावनी दी है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • देशभर के बैंक कर्मचारी 27 जनवरी को हड़ताल करेंगे।
  • ये हड़ताल बैंक कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग को लेकर होगी।
  • 25, 26 और 27 जनवरी को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • बैंक कर्मचारी रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं।
  • UFBU के 5 वर्किंग डे सोशल मीडिया अभियान को 18 लाख से ज्यादा इम्प्रेशन मिले।
देशभर की बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी को हड़ताल करने का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी यूनियनें हफ्ते में 5 दिन काम करने की मांग कर रही हैं। यह हड़ताल होती है तो इसका सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों के कामकाज पर तीन दिनों तक पड़ेगा।

Aligarh News:बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बैंकों में हड़ताल आज, लेन-देन  आदि कार्य होंगे प्रभावित - Strike In Aligarh Banks Today - Amar Ujala Hindi  News Live
Aligarh News:बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बैंकों में हड़ताल आज, लेन-देन आदि कार्य होंगे प्रभावित - Strike In Aligarh Banks Today - Amar Ujala Hindi News Live


तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

जनवरी के आखिरी हफ्ते में ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 25 जनवरी और 26 जनवरी को पहले ही सरकारी छुट्टी है। 27 जनवरी को हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस तरह लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने की संभावना है। यह हड़ताल 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर की जा रही है।

राजस्थान में आज बैंक बंद! 11 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, बीमा-डाक और आयकर  कर्मी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?
राजस्थान में आज बैंक बंद! 11 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, बीमा-डाक और आयकर कर्मी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?


क्यों हो रही है हड़ताल?

बैंक कर्मचारी हफ्ते में केवल 5 दिन काम की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। मार्च 2024 में हुए समझौते में बाकी शनिवारों को भी छुट्टी की सहमति बनी थी। IBA और UFBU के बीच यह वेतन संशोधन समझौता हुआ था। सरकार की ओर से प्रतिक्रिया न मिलने पर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का रास्ता चुना है।

Bank Strike News: बैंक हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर, जानें 24-25 मार्च को  देशभर के बैंक बंद हैं या खुले | Bank Strike March 2025 banks open or closed  on March
Bank Strike News: बैंक हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर, जानें 24-25 मार्च को देशभर के बैंक बंद हैं या खुले | Bank Strike March 2025 banks open or closed on March


कर्मचारी एक्सट्रा काम करने को तैयार

बैंक यूनियन का कहना है कि काम के घंटों का नुकसान नहीं होगा। इसके लिए कर्मचारी रोज 40 मिनट ज्यादा काम करने को राजी हैं। UFBU के अनुसार RBI, LIC और GIC में पहले से 5-डे बैंकिंग लागू है। फॉरेन एक्सचेंज मार्केट और शेयर बाजार भी शनिवार को बंद रहते हैं। सरकारी ऑफिस में भी शनिवार को अवकाश रहता है।

सोशल मीडिया पर बड़ा समर्थन

UFBU 9 बड़ी बैंक यूनियनों का एक साझा मंच है, जो सरकारी और प्राइवेट बैंकों के लाखों कर्मचारियों की बात रखता है। इनका सोशल मीडिया अभियान #5DayBankingNow को लोगों का खूब साथ मिला है और X (ट्विटर) पर अब तक लगभग 2 लाख 85 हजार पोस्ट किए जा चुके हैं। इंटरनेट के जरिए कर्मचारी लगातार अपनी मांगें सबके सामने रख रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

रोजगार-आत्मनिर्भर योजना के सहारे बैंक और सरकार को 72 लाख का चूना

कैडर संशोधन के आदेश की गुत्थी में फंसे आउटसोर्स कर्मचारी संगठन

आज से 31 दिसंबर तक नहीं होंगे सरकारी काम! आंदोलन पर बैठे छत्तीसगढ़ फेडरेशन के 4.50 लाख कर्मचारी

MP Holiday Calendar 2026 : 5-डे वर्किंग सिस्टम बरकरार, 127 दिन कर्मचारी करेंगे आराम, दफ्तर का बंद रहेगा काम

Tags:
  • बैंक कर्मचारी
  • बैंक कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग
  • सोशल मीडिया
  • यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन
  • UFBU
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर