DAVV Indore को हुआ 247 करोड़ का घाटा, फीस बढ़ाकर स्टूडेंट्स से करेगा वसूली

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 26, 2025, 11:37 IST
The sootr
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट बनाकर कार्यपरिषद की बैठक में प्रस्तुत किया। इस दौरान डीएवीवी को 568 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी गई, जिसमें 247 करोड़ रुपए का घाटा दर्शाया गया है।

MP News : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट बनाकर कार्यपरिषद की बैठक में प्रस्तुत किया। इस दौरान डीएवीवी को 568 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी गई, जिसमें 247 करोड़ रुपए का घाटा दर्शाया गया है। इस घाटे की भरपाई के लिए विश्वविद्यालय ने यूटीडी (शिक्षा विभाग) से संचालित 125 से अधिक पाठ्यक्रमों की फीस में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय ने वित्त वर्ष के दौरान 233 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। खास बात यह है कि झाबुआ में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के विस्तार पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।



ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore में बीएड छात्रों का रातभर धरना, सुबह बसों में भरकर हटाया



खास बात

  • 125 से अधिक पाठ्यक्रमों की बढ़ेगी फीस
  • 10% वृद्धि करने का लिया फैसला

ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore : DAVV के छात्रों ने बनाई सेमी कंडक्टर चिप, इससे यह होंगे फायदें



नए कोर्स से आय वृद्धि की योजना

घाटे की भरपाई के लिए विश्वविद्यालय ने नए विभाग खोलने की योजना बनाई है। बैठक में कुछ नए विभागों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, जहां नए कोर्स संचालित किए जाएंगे। इन कोर्सों में प्रवेश लेकर विद्यार्थियों से शुल्क प्राप्त किया जाएगा, जिससे वित्तीय घाटे को कम किया जा सकेगा।



ये खबर भी पढ़ें : DAVV में हो रहा नशे का धंधा, कांग्रेस ने लगाए आरोप, होस्टल की हो जांच



ये खबर भी पढ़ें : 49 वर्षीय सरकारी शिक्षक के लिए समकक्ष ब्राह्मण वधू चाहिए



सुधार कार्यों के लिए 20 करोड़ किए आवंटित

बाफना छात्रावास के पुनर्निर्माण व सुधार कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बजट में उल्लेख किया गया है कि खरगोन क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय को 80 कॉलेजों के हस्तांतरण के कारण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। पहले इन कॉलेजों से परीक्षा शुल्क और संबद्धता शुल्क के रूप में महत्वपूर्ण आय प्राप्त होती थी, जो अब बंद हो गई है। भरपाई के लिए विश्वविद्यालय ने यूटीडी पाठ्यक्रमों की फीस में वृद्धि की है। वर्तमान में फीस से 75 करोड़ रुपए की आय होती है, जो फीस वृद्धि के बाद बढ़कर 90-95 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।



Tags:
  • Indore
  • madhyapradesh
  • mpnews
  • students
  • fees
  • davv
  • davv protest
  • davv campus
  • DAVV EXAM
  • DAVV INDORE में प्रदर्शन
  • indorenews