DAVV में हो रहा नशे का धंधा, कांग्रेस ने लगाए आरोप, होस्टल की हो जांच

Sanjay Gupta | Published:
Share
dghfgh
dghfgh

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में भी नशे का धंधा पनपने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेताओं ने कुलपति से मिलकर इस धंधे को रोकने की मांग रखी है।

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में भी नशे का धंधा पनपने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेताओं ने कुलपति से मिलकर इस धंधे को रोकने की मांग रखी है, साथ ही होस्टल में आकस्मिक निरीक्षण बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग भी की है।

यह दिया गया ज्ञापन

कुलपति को कांग्रेस से सेवादल के अध्यक्ष मुकेश यादव और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला (डागा) ने ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले देवी अहिल्या विवि अपना अमृतोत्सव काल में साख और प्रतिष्ठा बचाने को जूझ रही है। बीते समय से लगातार जारी अव्यवस्थाएं और प्रशासनिक अक्षमताएं इसका कारण बनी हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर खंडवा रोड के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीते महीनों में लगातार ऐसी घटनाएं हुई हैं। कुलपति जी यहां कैंपस में नशाखोरी और ड्रग्स आपर्ति की जानकारी सामने आई है। कुछ महीनों पहले कैंपस में चाकू चले और बाहर से पथराव हुआ।

ये भी पढ़ें...DAVV गरबा विवाद ने बढ़ाई TI यादव की मुश्किल, ABVP ने लगाए गंभीर आरोप

होस्टल में नशाखोरी आम बात

यह भी कहा गया कि होस्टलों में नशाखोरी आम बात हो गई है। एक सप्ताह पहले खुद वार्डन ने नशाखोरी पकड़ी लेकिन पूरी घटना दबा दी गई। स्थिति ये है कि कुछ कर्मचारी नेता खुद ड्रग्स और अवैध वसूली के रैकेट में संलिप्त हैं। यह विवि की जमीन पर अतिक्रमण करवाकर भी पैसा वसूलते हैं। बीते समय मैनेजर की पोस्ट पर बाहर के लोगों को अवैध तरीके से रखा गया जो नशे की आपूर्ति करते रहे। विवि प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। बाउंड्रीवाल लांघकर और तोड़कर अवैध वस्तुओं की आपूर्ति होती है। होस्टलों की औचक जांच और सीसीटीवी निगरानी जानबूझकर दोषियों को बचाने के लिए नहीं की जा रही है।

ये भी पढ़ें...DAVV के IET में हुए गरबा विवाद में ABVP के दबाव पर हुई थी पहली FIR, अब आरोपियों ने भी करा दिया केस

नोटिस देकर इतिश्री हो रही

यादव और डागा ने कुलपति से कहा कि कुछ लोगों की दादागिरी के आगे विवि का प्रशासन नतमस्तक है। हाल ये है कि कार्रवाई सिर्फ नोटिस देने और नोटशीट चलाने तक सीमित रहती है। कैंपस का माहौल सुधारने के लिए होस्टलों की औचक जांच करें और सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित करवाएं। साथ ही कैंपस में कर्मचारी नेता जो काम की बजाय वर्षों से वहां जमे रहकर अवैध काम कर रहे हैं उनका तबादला किया जाए। ज्ञापन में पार्षद आनसाफ अंसारी, पार्षद सादिक खान, पार्षद रफीक खान, देवेन्द्र सिंह यादव, जीतू गुड़गांवकर, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, सुनील सोनी, आदि मुख्य रूप से सम्मिलित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • CONGRESS
  • davv
  • davv protest
  • DAVV INDORE में प्रदर्शन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर