DAVV Indore में बीएड छात्रों का रातभर धरना, सुबह बसों में भरकर हटाया
Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
The sootr
तीन वर्ष बीतने के बावजूद कोर्स पूरा नहीं कर पाने के चलते कोर्स में अपात्र घोषित बीएड के छात्रों ने सोमवार सुबह से देर रात तक धरना दिया। छात्र रातभर यूनिवर्सिटी के अंदर प्रदर्शन करते रहे। रातभर चले धरने के बाद गाड़ियों में भरकर छोड़ दिया गया।
MP News : तीन वर्ष बीतने के बावजूद कोर्स पूरा नहीं कर पाने के चलते कोर्स में अपात्र घोषित बीएड के छात्रों ने सोमवार सुबह से देर रात तक धरना दिया। स्टूडेंट्स स्पेशल एटीकेटी की मांग भी करते नजर आए। बीएड के इन छात्रों ने जयस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल व जिला अध्यक्ष पवन अहिरवार के नेतृत्व में टांटिया भील चौराहा, भंवरकुआं से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर तक पैदल मार्च भी निकाला और विश्वविद्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र रातभर यूनिवर्सिटी के अंदर प्रदर्शन करते रहे। रातभर चले धरने के बाद मंगलवार सुबह सभी स्टूडेंट्स को अलग-अलग गाड़ियों में भरकर शहर के एक कोने में छोड़ दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें : DAVV के कई कोर्स में लड़कों से ज्यादा लड़कियों के एडमिशन, ऐसे कर रहीं टॉप
धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए जब देर रात अन्य छात्र खाना देने आए, तो पुलिस ने उन सभी को थाने में बैठा लिया, जिससे छात्र-छात्राएं काफी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि हम यहां अपने हक की बात करने आए हैं, और पुलिस हमारे लोगों को थाने ले जा रही है। रात में रजिस्ट्रार डॉ. अजय वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रज्वल खरे, एग्जाम कंट्रोलर प्रो. अशेष तिवारी भी छात्रों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन छात्र संतुष्ट नहीं हुए और धरना रातभर जारी रहा। सुबह तड़के पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों को बसों में बिठाकर गंगवाल बस स्टैंड छोड़ दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore : DAVV के छात्रों ने बनाई सेमी कंडक्टर चिप, इससे यह होंगे फायदें
इस आंदोलन के दौरान जयस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल, जिलाध्यक्ष पवन अहिरवार, जिला प्रभारी विशाल गांगले एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान निकालने की मांग की और आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ये खबर भी पढ़ें : DAVV के कई कोर्स में लड़कों से ज्यादा लड़कियों के एडमिशन, ऐसे कर रहीं टॉप
जो खाना देने आया, उसे भी थाने में बैठा लिया
ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore : DAVV के छात्रों ने बनाई सेमी कंडक्टर चिप, इससे यह होंगे फायदें
छात्रों की प्रमुख मांगें:
- स्टूडेंट्स ने कहा कि हमसे परीक्षा फॉर्म भरवाया गया, लेकिन परीक्षा नहीं देने दी गई। यदि डीएवीवी समय पर परीक्षा करवाता, तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती और अब छात्रों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- चुनाव के कारण अन्य परीक्षाएं आगे बढ़ सकती हैं, कोरोना काल में ओपन बुक परीक्षा करवाई गई थी, तो अब बीएड छात्रों की परीक्षा क्यों नहीं करवाई जा सकती? बीएड के सभी सेमेस्टर के लिए विशेष एटीकेटी परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
- डीएवीवी की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अन्य विश्वविद्यालयों में 85% छात्र पास हो रहे हैं, जबकि डीएवीवी में केवल 40% ही उत्तीर्ण हो रहे हैं।
- छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ग 1 और वर्ग 2 में चयनित कई छात्र बीएड डिग्री पूर्ण न होने के कारण नौकरी से वंचित रह गए हैं।
जल्द समाधान की मांग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari