इंदौर से DCP आईपीएस विनोद कुमार मीना की विदाई पार्टी की पूरे पुलिस गलियारे में चर्चा

Vishwanath Singh | Published:
Share
indore-dcp-vinod-kumar-meena-farewell-party-discussion-police-corridors
indore-dcp-vinod-kumar-meena-farewell-party-discussion-police-corridors

इंदौर पुलिस के डीसीपी (जोन-1) आईपीएस विनोद कुमार मीना की विदाई पार्टी पूरे पुलिस गलियारे में चर्चा का विषय बन गई। मीना का ट्रांसफर मंदसौर एसपी के रूप में हुआ है, लेकिन

इंदौर पुलिस के डीसीपी (जोन-1) विनोद कुमार मीना जो 2019 बैच के आईपीएस हैं, हाल ही में इंदौर से ट्रांसफर हुए हैं। वह इंदौर जोन वन डीसीपी से ट्रांसफर होकर मंदसौर एसपी बनाए गए हैं। उन्होंने मंदसौर में जॉइन कर लिया है लेकिन ट्रांसफर के बाद इंदौर में हुई उनकी विदाई पार्टी की धूम इंदौर से लेकर भोपाल और पूरे मप्र में पुलिस गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। इस पार्टी का 3.40 मिनट का वीडियो जमकर गूंज रहा है।

da718b46-1ec
da718b46-1ec


ffa3d0fa-570
ffa3d0fa-570


इस तरह शुरू से अंत तक चली पार्टी

डीसीपी मीना की विदाई पार्टी उनके जोन के टीआई, एसीपी, एडिशनल डीसीपी व अन्य द्वारा मिलकर दी गई थी। यह तेजाजी नगर क्षेत्र में आनंदम जगह पर हुई थी।
  • पार्टी की शुरुआत में वह गाड़ी से उतरते हैं और फिर उनका स्वागत होता है।
  • पहले साफा बांधा जाता है और फिर इंट्री गेट पर दोनों ओर लोग खड़े होकर फूल बरसाते हैं और उनकी शानदार इंट्री होती है।
  • फिर आतिशबाजी होती है और मंच पर भी जमकर फुलझड़ियां होती हैं। मंच पर एक सोफा है और पीछे बहुत बड़ा पोस्टर आईपीएस मीना का रहता है।
  • पूरे समय में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा रहते हैं, यह वही अधिकारी हैं जिनकी कार्यशैली से नाराज होकर डीसीपी ने हटाने तक का पत्र लिख दिया था। अब पूरे आयोजन की कमान शर्मा ही संभाल रहे हैं और डीसीपी भी जमकर गदगद हुए।
  • इसके बाद उन्होंने थोड़ी स्पीच दी और प्रोफेशनल ड्यूटी अच्छे से करने की बात कही। यह अलग बात है कि इस पार्टी में कई पुलिस वाले वर्दी में शामिल थे, यानी वह ड्यूटी पर होकर भी पार्टी में मौजूद थे। जो प्रोफेशनल ड्यूटी के खिलाफ है।
  • अंत में डीसीपी के पुलिस वाहन को फूल से बंधी रस्सियों से रथ की तरह खींचा गया।

देखें तस्वीरें...

fd6aefeb-82f
fd6aefeb-82f


eef42e4e-7bb
eef42e4e-7bb


7e0cca78-300
7e0cca78-300


3e033e74-680
3e033e74-680


महंगे गिफ्ट और चांदी का मंदिर उपहार

इसके बाद मंच पर डीसीपी के स्वागत की होड़ लग गई, कोई फूल लेकर आया, कोई माला तो कोई बुके और फिर सक्षम अधिकारियों ने महंगे गिफ्ट दिए। इसमें चांदी का मंदिर दिया गया तो किसी ने चीता बने हुए फोटो फ्रेम तो किसी ने अन्य गिफ्ट। इंदौर में फिलहाल इतनी आलीशान विदाई अब तक किसी आईपीएस, पुलिस कमिश्नर ने भी नहीं की। समारोह को देखकर लोगों को ऐसा प्रतीत हुआ मानो रिटायरमेंट का मौका हो। पुलिस अधिकारियों और थानेदारों की मौजूदगी में जिस अंदाज में विदाई दी गई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए।



कार्यकाल में विवाद भी आए सामने

विदाई के बीच डीसीपी मीना के कार्यकाल के विवाद भी चर्चा में रहे। असल में उनका स्वभाव मौन रहने वाला रहा। आईपीएस होते हुए भी कई बार वे अधीनस्थ अधिकारियों और स्टाफ के दबाव में काम करते दिखे। यही कारण रहा कि उन्हें कमिश्नर की नाराजगी भी झेलनी पड़ी।

  • राजेंद्र नगर हवाला कांड: बड़ी रकम वाले इस प्रकरण की शिकायत पीएचक्यू तक गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
  • तेजाजी नगर ड्रग्स मामला: आरोप है कि जवानों द्वारा संरक्षण में ड्रग्स बिकवाई गई। कमिश्नर ने आरोपी जवानों को हटाया, लेकिन डीसीपी मौन रहे।
  • गांधीनगर और अन्य थानों के मामले: कई विवाद दबे रहे और अधिकारी अक्सर बचाव की मुद्रा में दिखे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

डीसीपी विनोद कुमार मीना | IPS transfers | ips transfer in mp | Indore Latest News | Mp latest news | मध्य प्रदेश समाचार‍

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • IPS transfers
  • Mp latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Indore Latest News
  • ips transfer in mp
  • डीसीपी विनोद कुमार मीना
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन