इंदौर में खुले में गंदगी करने पर 18 और यूरिन पर चार लाख का जुर्माना
Sanjay Gupta | Nov 07, 2024, 18:55 IST
22 lakh fine
मध्य प्रदेश का इंदौर को एक या दो बार नहीं बल्कि, लगातार सात बार देश में स्वच्छता के मामले में नंबर वन का दर्जा मिला है। इंदौर में लोग अब स्वच्छता को हल्के में लेने लगे हैं और खुले में शौच और पेशाब तक करने लगे हैं।
INDORE : देश में एक-दो बार नहीं बल्कि लगातार सात बार सफाई में नंबर वन आने वाले इंदौर में चौंकाने वाली बात सामने आई है। सफाई को अब लोग हल्के में ले रहे हैं और खुले में गंदगी, यूरिन तक करने लगे हैं। इसे लेकर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सफाई को लेकर एकदम सख्त रुख अपना लिया है और इसमें कोई कोताही सहन नहीं की जा रही है। इसमें भारी अर्थदंड ठोका गया है। वहीं कचरा फैलाने, सार्वजनिक जगह थूकने सहित अलग-अलग तरह से गंदगी पर एक माह में 39 लाख का अर्थदंड लगाया गया है।
अक्टूबर माह में खुले में गंदगी करते हुए कई लोग पकड़े गए। इस पर नगर निगम ने एक-दो लाख नहीं बल्कि 18 लाख 14 हजार 900 रुपए का अर्थदंड लगाया है। वहीं खुले में यूरिन करने वालों पर 4 लाख पांच हजार 700 रुपए का अर्थदंड लगाया है। यानी खुले में गंदगी और यूरिन पर ही 22 लाख से ज्यादा का अर्थदंड केवल एक माह में लगा दिया गया है।
![्]()
इसी तरह अक्टूबर माह में कचरा फैलाने पर 11 लाख 53 हजार रुपए, गलत तरीके से कचरा फैंकने पर 13 हजार 850 रुपए, सार्वजनिक जगह पर थूकने पर 14 हजार रुपए और अन्य गंदगी पर पांच लाख 10 हजार का अर्थंदड लगाया गया है। इस तह एक महीने में अलग-अलग तरह से गंदगी पर कुल 39 लाख का अर्थदंड लगाया गया है।
त्योहारी सीजन अक्टूबर माह में यह कार्रवाई हुई है। निगमायुक्त वर्मा ने साफ कर दिया है कि वह इंदौर की सफाई को लेकर किसी तरह का दाग सहन नहीं करेंगे और आठवीं बार भी सफाई का तमगा हासिल करना ही है। यह अर्थदंड केवल चेतावनी है, कि आगे भी निगम का रुख इसी तरह का रहेगा। वहीं निगमायुक्त ने खुद भी अलसुबह के साथ ही रात में भी औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है और पूरी तरह से कमान अपने हाथ में ले ली है। सभी अमले को दिन-रात अपनी ड्यूटी करने का आदेश है, लापरवाही करने वालों को मौके पर ही सस्पेंड किया जा रहा है। स्वच्छता के प्रभारी नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी पूरी टीम के साथ हर दिन सुबह जल्दी सड़क पर निकलकर स्वच्छता की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
इस तरह खुले में गंदगी पर अर्थदंड
्
बाकी कचरा फैलाने पर भी सख्ती
सख्ती रहेगी जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari