इंदौर हाईकोर्ट में NHAI का तर्क: लोग निकलते ही क्यों हैं बिना काम इतनी जल्दी, जाम तो लगेगा ही
Vishwanath Singh | Jul 01, 2025, 10:57 IST
Sourabh896
देवास-इंदौर बायपास पर लगे जाम, बदहाल सर्विस रोड, बायपास पर जगह-जगह गड्ढों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सोमवार को हाई कोर्ट की डिविजन बेंच के समक्ष सुनवाई हुई।
इंदौरदेवास बायपास पर लगे जानलेवा जाम को लेकर एनएचएआई ने सोमवार को हाई कोर्ट में अजीब तर्क रखे। एनएचएआई की वकील ने कहा – "लोग निकलते ही क्यों हैं बिना काम इतनी जल्दी, जाम तो लगेगा ही।" यहां तक कह दिया कि "लोगों को बायपास से मॉल, होटल व गार्डन जाना रहता है, इसलिए स्थिति बिगड़ रही है।" हालांकि इनसे गुजरने के लिए एनएचएआई टोल भी वसूल रहा है।
देवास-इंदौर बायपास पर लगे जाम, बदहाल सर्विस रोड, बायपास पर जगह-जगह गड्ढों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सोमवार को हाई कोर्ट की डिविजन बेंच के समक्ष सुनवाई हुई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से उनकी वकील ने बहस के दौरान कहा – "बायपास पर मॉल खुल गए, होटल, रेस्टारेंट और मैरिज गार्डन भी हैं। कई टाउनशिप भी विकसित हो गई हैं। इससे लोड बढ़ रहा है।"
याचिकाकर्ता के सीनियर एडवोकेट गिरीश पटवर्धन ने बताया कि हाईकोर्ट ने एनएचएआई, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। टोल कंपनी और सड़क बनाने वाली कंपनी को भी पक्षकार बनाने के आदेश दिए हैं। एनएचएआई से कहा गया है कि वे सड़क बनाने वाले ठेकेदार और टोल कांट्रैक्टर को नोटिस जारी करें।
https://www.youtube.com/watch?v=m70qXCtFEpM
हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि "बायपास में वाकई में जाम लग रहा है। हम खुद इस समस्या को महसूस कर चुके हैं।" कोर्ट ने एनएचएआई को एक सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए कहा है। यह भी कहा गया कि जो डायवर्शन लागू किया गया है वह फिलहाल जारी रहेगा।
इंदौर-देवास बायपास और अर्जुन बरोदा ओवरब्रिज क्षेत्र में अब यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया है। वाहनों की आवाजाही अब सुगमता से हो रही है और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक सोमेश बांझल ने बताया कि अर्जुन बरोदा क्षेत्र में बनाए गए डायवर्जन मार्ग की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे अब यहां से वाहन सामान्य रूप से गुजर रहे हैं। साथ ही बाईपास के अन्य हिस्सों में भी ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
एनएचएआई की तरफ से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि– जांच में स्पष्ट हुआ कि अर्जुन बरोदा बायपास क्षेत्र में जाम के कारण तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने की खबर पूरी तरह भ्रामक हैं। बताया गया कि एक व्यक्ति की मृत्यु शाजापुर से इंदौर आते समय हुई थी, जबकि दूसरी घटना लसूड़िया क्षेत्र की है। इन दोनों मामलों का अर्जुन बरोदा क्षेत्र के जाम से कोई संबंध नहीं है। साथ ही अपील की गई है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।
टाऊनशिप, मॉल, रेस्टोरेंट से बड़ रहा लोड
एक सप्ताह में मांगा जवाब
https://www.youtube.com/watch?v=m70qXCtFEpM
हाईकोर्ट बोला- हम खुद समस्या को महसूस कर चुके
अफसरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
याचिकाकर्ता तनिष्क पटेल की ओर से शीघ्र सुनवाई की अर्जी दायर की गई थी। दूसरी याचिका में सीनियर एडवोकेट गिरीश पटवर्धन ने पैरवी की। बायपास की ऐसी दुर्दशा होने पर अफसरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। इसकी सुनवाई भी अगले सप्ताह होगी।
जाम पर यह सफाई दे चुका है NHAI
बोला, जांच में पता चला जाम में नहीं हुई मौत
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava