तनाव में थे सुसाइड करने वाले DFO सोलंकी, सर्च करते थे दवा के ओवरडोज
Sanjay Gupta | Dec 15, 2024, 12:33 IST
solanki
इंदौर में पदस्थ DFO महेंद्र सिंह सोलंकी के सुसाइड केस में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। इसके लिए उनका मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था।
इंदौर में पदस्थ DFO महेंद्र सिंह सोलंकी के सुसाइड केस में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। इसके लिए उनका मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। वहीं यह भी सामने आया कि सुसाइड का वह मन बना चुके थे और लगातार गूगल पर दवाओं के ओवरडोज को सर्च कर रहे थे।
महेंद्र सिंह सोलंकी के मोबाइल को खोलने में पता चला कि उन्होंने दवाओं के ओवरडोज को लेकर गूगल पर काफी सर्च किया था। इससे समझा जा सकता है कि उनकी मानसिक स्थिति सुसाइड करने को लेकर बन रही थी। पुलिस को दो और मोबाइल और विभागीय दस्तावेज मिले हैं, इनकी भी जांच की जा रही है।
शुक्रवार शाम को सोलंकी ने नवरतन बाग स्थित सरकारी आवास पर सुसाइड किया था। तब उनके माता-पिता घर पर ही थे लेकिन पत्नी व बच्चे खरगोन गए हुए थे। उनके भाई जयराज सोलंकी झाबुआ में टीआई पद पर हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्र ने कभी तनाव को लेकर नहीं बताया था। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी सदमे में हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। परिवार उनके मृत शरीर को खरगोन लेकर गए थे। वहां शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
बेटी लेकर गई थी मनोचिकित्सक के पास
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह बात-बात में गुस्सा हो जाते थे। अक्सर डिप्रेशन में चले जाते थे। ऑफिस में कुछ भी होने पर वह नाराज होते थे। कर्मचारियों की किसी भी हरकत पर या विभाग में कुछ होने पर वह नाराज होने लगते थे। इन्हीं बातों को चलते बेटी उन्हें एक बार मनोचिकित्सक के पास भी ले गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें समझाया था कि वह तनाव लेना बंद कर दें। वह कई बार कह चुके थे कि कर्मचारी मुझे मरवा देंगे, दो बार स्टेनो को यह तक कह दिया था कि मेरा इस्तीफा लिख दो।
मोबाइल हिस्ट्री में ये मिला
शनिवार को हुआ अंतिम संस्कार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA