इंदौर में डॉ. तारे, डॉ. निदान ने डॉ. ओहरी, डॉ. मुंजाल और डॉ. अग्रवाल पर कराया चार सौ बीसी का केस

Pratibha ranaa | May 30, 2024, 12:10 IST
Share
doctors
doctors

एफआईआर में है कि साल 2017-18 में ईएनटी सर्जन संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र ओहरी, सचिव डॉ. विशाल मुंजाल थे। इन्होंने इस दौरान डॉक्टर संजय अग्रवाल के साथ मिलकर राष्ट्रीय कांफ्रेंस AOICON का आयोजन किया था।

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर में ईएनटी डॉक्टरों के बीच रुपए के हिसाब को लेकर हुए विवाद के बाद तीन डॉक्टर पर 420 की धारा में केस दर्ज हो गया है। इसकी शिकायत भी दो डॉक्टर ने ही की है।

इन डॉक्टरों ने कराया तीन पर केस

थाना तिलकनगर में आवेदक डॉ. प्रकाश तारे (कनाडिया रोड), डॉ. राहिल निदान (वंदनानगर) की शिकायत पर डॉक्टर शैलेंद्र ओहरी (मनोरमागंज), डॉ. विशाल मुंजाल (सुयश हॉस्पिटल के पीछे) और डॉक्टर संजय अग्रवाल (मनोरमागंज दिलपसंद सॉलिट्‌टी) पर केस हुआ है। पुलिस ने तीनों डॉक्टर पर धारा 420 व 406 में केस किया है। घटना 4 जनवरी 2018 की है।

यह है शिकायत में

एफआईआर में है कि साल 2017-18 में ईएनटी सर्जन संस्था (एसोसिएशन ऑफ ऑटो लेरिंगोलाजिस्ट ऑफ इंडिया इंदौर चेप्टर) के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र ओहरी, सचिव डॉ. विशाल मुंजाल थे। इन्होंने इस दौरान डॉक्टर संजय अग्रवाल के साथ मिलकर राष्ट्रीय कांफ्रेंस AOICON का आयोजन किया था। जो 2018 में ब्रिलियंट कनवेंशन सेंटर में हुई। संस्था के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट होने के बाद भी कांफ्रेंस के लिए संचालक व पदाधिकारियों द्वारा दो अन्य बैंक अकाउंट का संचालन किया और कांफ्रेंस होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। यहां तक कि जीएसटी नंबर भी सरेंडर कर दिया गया। संस्था द्वारा दस्तावेज मांगने पर फर्जी ऑडिट रिपोर्ट तैयार की गई। इस तरह तीनों आरोपी डॉक्टर द्वारा अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार करना, राशि का गबन करना, दस्तावेज नष्ट करना, बैंक अकाउंट का तत्काल उपयोग बंद करना आदि सभी कृत्य किए गए।

घोटाला 2,71 करोड़ रुपए का है

संस्था के सचिव डॉ. राहिल निदान ने बताया कि कोर्ट में परिवाद दायर हुआ था, वहां से आदेश के बाद थाने में यह केस दर्ज किया गया है। दो खातों में ही 2.71 करोड़ का घोटाला मिला था, अभी तीसरे खाते की डिटेल नहीं आई है, यानी यह और बड़ा हो सकता है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • डॉ. प्रकाश तारे
  • डॉ. राहिल निदान
  • डॉ. विशाल मुंजाल
  • डॉक्टर संजय अघ्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज