Navratri 2025 : इंदौर में दिखेगा 12 ज्योतिर्लिंगों का अद्भुत संगम, खाटू श्याम पंडाल, जानें और क्या है खास
navratri 2025, 22 सितंबर से शुरू हो रही है, और पूरे देश में माता रानी के आगमन की धूम है। इस दौरान देशभर में भव्य दुर्गा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें अलग-अलग थीम और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी।
इस बार इंदौर में माता रानी के स्वागत के लिए 30 एकड़ में 300 करोड़ रुपए का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस अनोखे पंडाल में भक्तों को एक ही जगह 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद में इस साल दुर्गा पूजा के लिए पुणे के मशहूर सिंहगढ़ किले की तरह एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।
इस बार नवरात्रि में भोपाल के न्यू मार्केट में मथुरा के प्रसिद्ध कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जैसा दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है।
इस साल भोपाल के बिट्ठन मार्केट में ओडिशा के मशहूर जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर एक भव्य दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है।
इस साल बरखेड़ा पठानी के भेल ग्राउंड में बना पंडाल बेहद खास है। यहां भक्त एक ही जगह पर चार धाम की यात्रा का अनुभव कर पाएंगे और साथ ही खाटू श्याम जी के दर्शन भी कर सकेंगे।
इस साल भोपाल के 10 नंबर में दुर्गा पंडाल को सिंगापुर की थीम पर सजाया जाएगा। यह झांकी अपनी बनावट के कारण इस बार लोगों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र बनेगी।