इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो साल की बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत, कुल 35 हो गई

Sanjay Gupta | Feb 10, 2026, 15:09 IST
Share
indore dushit pani 35 death
indore dushit pani 35 death

इंदौर में दूषित पानी से होने वाली मौतों का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन इस पर कड़ी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। दूषित पानी से दो और मोत हो गई है। इसमें दो साल की बच्ची भी शामिल है।

News In Short

  • भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 35 मौतें हो चुकी हैं।
  • 75 साल के बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर की 9 फरवरी को मौत हुई है।
  • दो साल की बच्ची रिया की 10 फरवरी को दूषित पानी से मौत हुई है।
  • हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच के लिए पूर्व जस्टिस गुप्ता का आयोग नियुक्त किया है।
  • जांच आयोग ने 28 फरवरी तक सबूतों के लिए आवेदन मांगे हैं।

News In Detail

INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कांड से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब दो मौत और हो गई है। इसमें एक दो साल की बच्ची है तो एक 75 साल के बुजुर्ग। कुल मौत की संख्या 35 हो गई है। उधर हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त जांच कमीशन ने जांच शुरू कर दी है।

75 साल के बुजुर्ग की ऐसे हुई मौत

सोमवार 09 फरवरी की रात को 75 साल के बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर की मौत हो गई। उनकी बेटी मोना बघेल ने कहा कि दो जनवरी को उन्हें उल्टी-दस्त के चलते भर्ती किया था। फिर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया और इसके बाद वह वेंटिलेटर पर थे। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया था। परिजनों का कहना है कि 18 साल पहले उन्हें लकवा हुआ था इसके सिवा कोई समस्या नहीं थी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि उन्हें कार्डियक समस्या थी।

dc6e31d3-212
dc6e31d3-212

दो साल की बच्ची की मौत

वहीं दो साल की बच्ची रिया पिता सूरज प्रजापति की मंगलवार 10 फरवरी की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने 27 दिसंबर को उल्टी-दस्त के चलते भर्ती कराया था। इसके बाद फिर हालत ठीक हुई लेकिन फिर बिगड़ने लगी। रिया को कुछ दिन पहले चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती किया था।

इसमें लिवर की तकलीफ बताई गई थी। फिर सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद निधन हो गया। परिजनों का कहना है कि यह मौत दूषित पानी के कारण ही हुई है।

b34591b3-4cd
b34591b3-4cd

उधर हाईकोर्ट द्वारा गठित जांच आयोग का काम शुरू

वहीं इस पूरे मामले में हाईकोर्ट इंदौर द्वारा पूर्व जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता का एक सदस्यीय जांच कमीशन बनाया गया है। अब इनका ऑफिस स्कीम 140 में आनंदवन में शुरू हो गया है। जांच आयोग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर 28 फरवरी तक सभी से जानकारी मांगी है।

कोई भी व्यक्ति जांच कमीशन के सामने दूषित पेयजल की समस्या, आवेदन, मेडिकल दस्तावेज, भर्ती के सबूत, मृत्यु प्रमाणपत्र, गंदे पानी को लेकर फोटो, वीडियो, टेंडर दस्तावेज, वर्क आर्डर, जांच रिपोर्ट आदि पेश कर सकता है। कमीशन का पूरा पता, स्कीम 140, आरसीएम 10, पहली मंजिल, आनंदवन है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज: इंदौर भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का फिर धरना, एक करोड़ मुआवजे और जिम्मेदारों पर केस की मांग

भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 31वीं मौत, 21 दिन से थे वेंटिलेटर पर

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत इंदौर में बोलीं- भागीरथपुरा पर हाथ जोड़कर माफी मांगे सरकार

संसद में गूंजा इंदौर में दूषित पानी से मौत का मामला, पूछा- जिम्मेदार कौन?

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • हाईकोर्ट
  • दूषित पानी
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती