इंदौर के फार्महाउस में डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने किसान और कर्मचारियों को बनाया बंधक
Vishwanath Singh | Aug 25, 2025, 16:17 IST
Sourabh439
पुलिस के मुताबिक, वारदात रात करीब 1:30 बजे हुई। बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 1 लाख रुपए नकद, दो सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूट लिए।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदा पंथ इलाके में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान के फार्महाउस पर धावा बोलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। करीब एक दर्जन बदमाश फार्महाउस में घुसे और मालिक मोतीलाल वाधवानी व कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर उन्हें लात-घूंसों और टामी से पीटा तथा चाकू गले पर रखकर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, वारदात रात करीब 1:30 बजे हुई। बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 1 लाख रुपए नकद, दो सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। इसके अलावा कर्मचारियों से भी चांदी की चेन छीनी गई।
किसान मोतीलाल वाधवानी ने पुलिस को बताया कि बदमाश हथियारों के साथ कमरे में घुसे और पैसों व जेवर की मांग की। इंकार करने पर उन्होंने बुरी तरह मारपीट की और सिर पर चाकू रखकर धमकाया कि “हमारा चेहरा देखने की कोशिश मत करना, वरना जान से मार देंगे।”
वारदात के दौरान कुछ बदमाश बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे, जबकि अंदर घुसे बदमाशों ने टामी और चाकुओं से आतंक फैलाया। पीड़ित किसान और कर्मचारी गंभीर रूप से डरे हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें...ITC से Byju's तक... BCCI Sponsorship Deal में क्या है कमी? इन कंपनियों को क्यों छोड़ना पड़ा साथ
चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचा था।
1 लाख नकद और सोना-चांदी लूटा
chori1
“चेहरा देखने की कोशिश की तो जान से मार देंगे”
कर्मचारी पर चाकू से हमला
बदमाशों ने फार्महाउस पर मौजूद कर्मचारियों कमल, रोहित और एक अन्य को भी बंधक बना लिया। उनके हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और गले से चेन निकाल ली। इस दौरान रोहित को चाकू से घायल कर दिया गया। जाते-जाते बदमाश उनके मोबाइल फोन खेत में फेंक गए ताकि वे पुलिस को सूचना न दे सकें।
बाहर खड़े रहे कुछ बदमाश
यह खबर भी पढ़ें...ITC से Byju's तक... BCCI Sponsorship Deal में क्या है कमी? इन कंपनियों को क्यों छोड़ना पड़ा साथ
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA