इंदौर में पिता ने ही किया दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म, ताऊ ने भी दिया पिता का साथ
Amresh Kushwaha | Sept 17, 2024, 14:11 IST
नाबालिग बेटियों से बलात्कार
मध्य प्रदेश के इंदौर से बलात्कार का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों का रेप कर दिया। इसमें बच्चियों के ताऊ ने भी पिता का साथ दिया...
इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। इसमें पिता ने ही अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ एक बार नहीं बल्कि, कई बार दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर जब बेटियों ने इसकी शिकायत ताऊ से की तो ताऊ ने भी पिता का साथ दिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाप-बेटियों के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह घटना इंदौर के पास सिमरोल में हुई है। पिता ने पत्नी की मृत्यु के बाद से ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पिता ने 16 और 14 वर्ष की दो बेटियों के साथ रेप किया। एक समाज सेविका पीड़ित बच्चियों को महिला बाल विकास अधिकारी के पास लेकर पहुंची थी। बाद में बाल विकास अधिकारी ने बच्चियों से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात बताई।
साल 2015 में लड़कियों की मां की बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से आरोपी पिता उनके साथ गलत हरकत करता आ रहा था। 12 सितंबर को भी आरोपी पिता ने नाबालिग बेटियों के साथ डरा-धमका कर रेप किया था। घटना के बाद बेटियों ने किसी तरह घर से निकल कर गांव में रहने वाली एक समाज सेविका को जाकर घटना बताई। यह भी बताया कि ताऊ ने भी गलत हरकत की। समाज सेविका उन्हें पुलिस के पास लेकर गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पत्नी की मौत के बाद से ही कर रहा था दुष्कर्म
साल 2015 में हो गई थी पत्नी की मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari