indore firing
इंदौर में नशे की हालत में युवक ने की फायरिंग, बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ जारी की फोटो
Sanjay Gupta | Published:
indore firing congress bjp political controversy
इंदौर में नशे में फायरिंग के आरोपी प्रमोद रघुवंशी को कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का करीबी बताया जा रहा है। बीजेपी ने तंज कसते हुए पटवारी से जवाब मांगा है।
INDORE. इंदौर में नशे की हालत में एक शख्स ने एक कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर दी और चार गोलियां एक के बाद एक दाग दीं, लेकिन इसके बाद हुई राजनीति, इस युवक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का करीबी बताया गया। खुद पटवारी का बयान आता इसके पहले ही बीजेपी प्रवक्ता ने हमला भी कर दिया।
इंदौर के तेजाजी नगर इलाके की सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 में देर रात फायरिंग की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक प्रमोद रघुवंशी ने नशे की हालत में वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड पर कई राउंड फायरिंग की। गार्ड ने वहां से बचकर जान बचाई और थाने पहुंच घटना की शिकायत की। घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे की है। घटना बाद से सोसाइटी में रहवासियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
इसके बाद खबरें चली कि यह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि प्रमोद रघुवंशी है जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खास है और उनके प्रतिनिधि के तौर पर भी नियुक्त भी रह चुके हैं। यह उनके विधायक रहते हुए जोन 19 में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त हो चुके हैं।
![indore firing]()
इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पटवारी के बयान आने के पहले ही उनकी और रघुवंशी की एक के बाद एक चार फोटो शेयर कर दी और प्रतिनिधि बनाए जाने की न्यूज भी डाल दी। साथ ही तंज कसा कि- जीतू पटवारी जी आप सिल्वर स्प्रिंग में गोली चलाने वाले व्यक्ति को पहचानने से इंकार करो, इसके पहले यह प्रमाण है। यह शख्स आपका प्रतिनिधि है, आपका करीबी है यह है उसके प्रमाण। अब अब आपके मौन टूटने का इंतजार है। क्या इस घटना के विरोध में बोलेंगे, इनको कब प्रतिनिधि पद से हटाएंगे, कब कांग्रेस से बाहर करेंगे, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएंगे?
यह हुई घटना
इसके बाद चली खबर यह पटवारी का करीबी
सलूजा ने डाली फोटो और न्यूज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari