इंदौर का गोल्डन हाउस सोशल मीडिया पर वायरल, फर्नीचर से सॉकेट तक सबकुछ बना है 24 कैरेट सोने का

Vishwanath Singh | Jul 01, 2025, 18:24 IST
Indore Golden House
बंगले में 10 बड़े बेडरूम, सुंदर झूमर, महंगे इंटीरियर्स और हर कोने में सोने की परत है। दीवारों में लगे बिजली के सॉकेट भी सोने से बने हैं, जिसे देख दर्शक और क्रिएटर दोनों अचंभित होते हैं।

MP NEWS: इंदौर का एक लक्जरी बंगला सोशल मीडिया पर इन दिनों देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। यह महलनुमा घर हाईवे इन्फ्रा कंपनी के मालिक और प्रख्यात उद्योगपति अनूप अग्रवाल का बताया जा रहा है। घर की भव्यता और भीतर का वैभव देखकर हर कोई हैरान है। यहां फर्नीचर से लेकर वॉशबेसिन और बिजली के सॉकेट तक 24 कैरेट सोने के हैं।



10 मिलियन से अधिक देख चुके लोग

यह वीडियो इंस्टाग्राम के फेमस कंटेंट क्रिएटर प्रियम द्वारा शूट किया गया है, जो असामान्य और भव्य घरों की सैर के लिए पहचाने जाते हैं। वीडियो में दिखाया गया यह बंगला न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के यूजर्स को अपनी तरफ खींच रहा है। बताया जाता है कि इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।



ये खबर भी पढ़िए... इंदौर का खजराना गणेश मंदिर अब 5 स्टार कहलाएगा, मप्र का पहला गणेश मंदिर बना, दुबई की कंपनी ने दिया तमगा



यह सब असली 24 कैरेट सोना

वीडियो की शुरुआत में प्रियम, घर के मालिक अनूप अग्रवाल और उनकी पत्नी से अनुमति लेकर अंदर प्रवेश करते हैं। जैसे ही वे बंगले में दाखिल होते हैं, सामने खड़ी 1936 मॉडल की विंटेज मर्सिडीज और कई लग्जरी कारों की लाइन देखकर वे दंग रह जाते हैं। घर में प्रवेश करते ही हर कोने में सोने की चमक नजर आती है। प्रियम जब कहते हैं, "मुझे चारों ओर सोना दिख रहा है," तो अनूप अग्रवाल मुस्कराते हुए जवाब देते हैं – "यह सब असली 24 कैरेट सोना है।"



2e5b75ec-ec6


ये खबर भी पढ़िए... NEET UG: इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने लगाई 10 जुलाई तक परीक्षा कराने पर रोक, NTA ने कहा- हमारा पक्ष ठीक से नहीं सुना



सोने के सॉकेट और सजावटी झूमर

बंगले के अंदर 10 बड़े-बड़े बेडरूम, सुंदर झूमर, महंगे इंटीरियर्स और हर कोने में सोने की परत नजर आती है। यहां तक कि दीवारों में लगे बिजली के सॉकेट भी सोने से बने हैं, जिसे देख दर्शक और खुद क्रिएटर भी अचंभित रह जाते हैं। प्रियम हैरानी से कहते हैं – "सॉकेट भी गोल्ड के? यह अविश्वसनीय है!"



d15be7b9-486




घर में मौजूद गौशाला

सिर्फ भौतिक वैभव ही नहीं, यह घर आध्यात्मिक दृष्टि से भी समृद्ध है। घर में एक भव्य पूजा घर है, जहां परिवार का हर सदस्य दिन की शुरुआत भगवान के चरणों में सिर झुकाकर करता है। बंगले के पिछवाड़े में एक स्वच्छ गौशाला भी बनाई गई है, जहां कई गाएं रखी गई हैं।



78d89e4d-7be


ये खबर भी पढ़िए... इंदौर AIRPORT को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई–मेल में लिखा, बारूद से भरा बैग रखा है



पेट्रोल पंप से होटल साम्राज्य तक का सफर

इस वीडियो की सबसे प्रेरणादायक बात अनूप अग्रवाल द्वारा साझा की गई उनकी संघर्ष की कहानी है। जब प्रियम ने उनसे उनके जीवन के शुरुआती दौर के बारे में पूछा, तो अनूप ने कहा – "हमारे पास सिर्फ एक पेट्रोल पंप था। 25 लोगों का परिवार था। मुझे लगा कि इससे सर्वाइवल मुश्किल होगा, तो मैंने सरकारी ठेकेदारी शुरू की। सड़कें, पुल, इमारतें बनाईं। अब 300 कमरों वाला होटल बना रहे हैं। यही मेरी विकास यात्रा है।”



7c2c3592-8d7


सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन

इंटरनेट पर यह वीडियो धूम मचा रहा है। जिस पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं, जिसमें-



  • एक यूजर ने लिखा – यह किसी बॉलीवुड फिल्म का सेट लग रहा है।
  • दूसरे ने कहा – सोने के सॉकेट! कल्पना से परे है यह घर।
  • एक ने कहा – पेट्रोल पंप से होटल तक की यात्रा, यह सचमुच प्रेरणादायक है।
  • एक और यूजर ने मजाक में कहा – मेरे तो सपने भी इतने महंगे नहीं होते।

बंगले की भव्यता आकर्षण का केंद्र

बंगले की भव्यता भले बाहरी आकर्षण का केंद्र हो। अनूप अग्रवाल और उनकी पत्नी की सादगी, आध्यात्मिकता और संघर्ष की यात्रा ज्यादा प्रभावित करती है। यह महल सिर्फ सोने की चमक नहीं, बल्कि एक भारतीय परिवार की प्रेरक कहानी है। इस परिवार ने मेहनत, लगन और आस्था से सफलता की नई परिभाषा लिखी है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • सोशल मीडिया
  • सोना