aword
इंदौर का खजराना गणेश मंदिर अब 5 स्टार कहलाएगा, मप्र का पहला गणेश मंदिर बना, दुबई की कंपनी ने दिया तमगा
Vishwanath Singh | Jul 01, 2025, 12:21 IST
Sourabh229
इंदौर में आए दिन नए–नए प्रयोग होते रहते हैं। इसी कड़ी में अब इंदौर के नाम एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है। शहर के खजराना गणेश मंदिर को भारत व दुबई में कार्यरत कंपनी दी पेट्रोन्स वर्ल्ड द्वारा 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
विश्व प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के साथ अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस मंदिर को 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया। इसके चलते यह मध्यप्रदेश का पहला ऐसा गणेश मंदिर हो गया है जिसको कि 5 स्टार रेटिंग मिली हो। यह रेटिंग दुबई की एक कंपनी द्वारा हाल ही में दी गई है। इस कंपनी के अफसर पिछले कुछ समय से लगातार मंदिर में संचालित की जा रही गतिविधियों को लेकर निरीक्षण कर रही थी। उसी के बाद खजराना गणेश मंदिर सभी पैमाने पर खरा उतरा और उसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।
खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पं.अशोक भट्ट ने बताया कि इस अवॉर्ड कोभगवान श्री गणेश के चरणों में अर्पित किया गया है।इसके बाद विधि–विधान से पूजन भी किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा कंपनी के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर की ख्याती विदेश में भी है। यह मंदिर स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और पवित्र है।
खजराना गणेश मंदिर की सुंदरता, स्वच्छता और प्रबंधन व सुविधाओं के आधार पर ही मंदिर को 5 स्टार रेटिंग दी गई है। भविष्य में इस तरह की रेटिंग प्रदेश व देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को भी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि मिलना पूरे शहरवासियों के लिए सम्मान की बात है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में लगातार व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा रहा है। गणेश मंदिर के नाम इसके पूर्व में भी कई उपलब्धियां दर्ज हैं।
खजराना गणेश मंदिर के प्रबंध समिति के मैनेजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि यह काफी हर्ष का विषय है कि खजराना गणेश मंदिर को प्रदेश में पहली बार 5 स्टार रेटिंग का सम्मान मिला है। यह सम्मान दुबई की दी पेट्रोन्स वर्ल्ड कंपनी द्वारा दिया गया है। उनके पदाधिकारियों में सीईओ संजय तिवारी, कंट्री हेड कृपाशंकर दुबे और मनोज वाणी हालही में इंदौर आए और खजराना गणेश मंदिर को यह सम्मान दिया। यह संस्था काफी समय पहले से मंदिर का सूक्ष्म अवलोकन कर रही थी। इस दौरान मंदिर में हो रही सभी गतिविधियों का आंकलन भी कर रही थी। इसके बाद उन्होंने खजराना गणेश मंदिर को 5 स्टार रेटिंग के लिए उचित पाया।
दी पेट्रोन्स वर्ल्ड कंपनी के सीईओ संजय तिवारी ने बताया कि हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि इंदौर शहर जो कि भारत का सबसे साफ शहर है। उसी कड़ी में एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। इंदौर के खजराना गणेश मंदिर को 5 स्टार रेटिंग हमारी कंपनी द्वारा दिया गया है। जो कि एक नया कीर्तिमान बन गया है। इस तरह से खजराना गणेश मंदिर मप्र का पहला मंदिर हो गया है, जिसे कि 5 स्टार रेटिंग मिली है। यह रेटिंग मंदिर के मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, साफ–सफाई के पैमाने पर खरा उतरने पर प्रदान की गई है। जो कि मंदिर प्रबंधन के साथ ही शहर के लिए काफी गर्व की बात है। हमारी कंपनी कंपनी को यह उपाधि प्रदान करने का मौका मिला, इसके लिए हम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
इंदौर के खजराना गणेश का नया सोने का मुकुट बनेगा। इसकी डिजाइन भी फाइनल हो गई है। पहले करीब 3 किलो चांदी का मुकुट बनेगा। इसे भगवान को पहनाकर देखा जाएगा। डिजाइन और साइज सभी ठीक रहा तो इसी डिजाइन का सोने का मुकुट तैयार किया जाएगा। भगवान के पुराने सोने के एक मुकुट में क्रैक आ गया था, जिसके चलते नया सोने का मुकुट बनाने का निर्णय कुछ समय पहले लिया गया। इसके लिए एक समिति का भी गठन किया है। भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के भी नए मुकुट तैयार किए जाएंगे। करीब 6-7 किलो सोने का भगवान गणेश का मुकुट तैयार किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि खजराना गणेश के आभूषण और मुकुट ट्रेजरी में रखे हैं। पुराने मुकुट 1-1 किलो है। ये कम वजन के हैं। इसमें से एक मुकुट क्रैक भी हो गया है।
खजराना गणेश मंदिर इंदौर के मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने प्रबंध समिति में यह निर्णय लिया था कि भगवान गणेश के नए और वजनदार मुकुट बनवाएंगे। नए मुकुट बनाने के लिए भी 10 सदस्यों की समिति बनाई है, जिसमें मंदिर के दो पुजारी, दो मैनेजर, निगम और ट्रेजरी के अधिकारी और सराफा के दो ज्वेलर शामिल हैं। समिति इस पर काम कर रही है।
भगवान श्री गणेश के चरणों में अर्पित किया अवॉर्ड
इन पैमानों पर मिली 5 स्टार रेटिंग
अभी तक ये रिकॉर्ड दर्ज हैं खजराना गणेश के नाम भोग प्रमाणन: अगस्त 2019 में, खजराना गणेश मंदिर को भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा "भोग" प्रमाणन प्राप्त हुआ। विश्व रिकॉर्ड: 1 जनवरी 2020 को मंदिर ने एक दिन में सबसे अधिक भक्तों (8.35 लाख) द्वारा दर्शन करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसे "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन" में दर्ज किया गया।
प्रदेश का पहला ऐसा गणेश मंदिर
खजराना गणेश मंदिर ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
भगवान गणेश के मुकुट में आया क्रैक, नया बनेगा
भगवान के मुकुट का बड़ेगा वजन
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कैफे-क्लब की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, जयपुर में 20 हुक्के और 60 पाइप जब्त
By Jageshwar prasad
जैसलमेर में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, आधा सिर और एक हाथ गायब होने से सनसनी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरारें, अब 15 तरह के टेस्ट से होगी सड़क की जांच, निर्माण एजेंसी को नोटिस
By Umeshwari Baghel
जयपुर एयरपोर्ट से कई शहरों की सीधी फ्लाइट बंद, स्पाइसजेट की दुबई उड़ान 18 घंटे लेट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1500 साल पुरानी विरासत सिरपुर के लिए वैश्विक पहचान की पहली सीढ़ी, अब विश्व धरोहर बनने की तैयारी
By VINAY VERMA
पंचायत चुनाव: नामांकन खारिज होने पर हाईकोर्ट से राहत नहीं, चुनाव के बाद याचिका का विकल्प
By Mukesh Sharma
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम निवासी आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
By Jageshwar prasad