इंदौर में भारी वाहन ट्रक के प्रवेश पर रोक के विरोध में अब ट्रांसपोर्टर्स की माल बुकिंग डिलीवरी बंद करने की घोषणा

Sanjay Gupta | Oct 02, 2025, 14:50 IST
indore-heavy-vehicle-restriction-protest-transporters-stop-booking
इंदौर में ट्रक हादसे के बाद प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। इस पर ट्रांसपोर्टर्स ने विरोध करते हुए 6 अक्टूबर से माल बुकिंग और डिलीवरी बंद करने का फैसला किया है।

INDORE. इंदौर में हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए। इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश रोकने के लिए सख्ती की और आदेश दिए। इसका व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स द्वारा विरोध किया जा रहा है। अब इस मामले में एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ओनर्स ने बुकिंग बंद करने की घोषणा कर दी है।



यह जारी किया पत्र

51356de9-9f8


इंदौर में भारी वाहन ट्रक के प्रवेश पर रोक की खबर पर एक नजर

  • इंदौर में हुए ट्रक हादसे (इंदौर ट्रक हादसा) में तीन लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी।
  • व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स ने इस रोक का विरोध करना शुरू कर दिया है।
  • एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ओनर्स ने बुकिंग और डिलीवरी बंद करने की घोषणा की।
  • एसोसिएशन के पत्र में कहा गया कि नो एंट्री के कारण लोहा मंडी और पार्सल गुड्स का परिवहन प्रभावित हो रहा है।
  • 6 अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए माल बुकिंग और डिलीवरी बंद कर दी जाएगी, जब तक प्रशासन और पुलिस नो एंट्री के आदेश को पूर्ववत नहीं करते।

अनिश्चितकाल के लिए बुकिंग सोमवार से बंद करेंगे

इंदौर में नो एंट्री के विरोध स्वरूप संस्था के सदस्य स्वैच्छिक रूप से 6 अक्टूबर सोमवार से अपने कार्यालय/गोदाम से माल बुकिंग और डिलीवरी के काम अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे। जब तक प्रशासन और पुलिस इस एंट्री के प्रावधान को पूर्ववत नहीं करते हैं। नो एंट्री के प्रावधान के तहत काम करना असंभव है। असुविधा के लिए खेद है।



be indian-buy indian


इंदौर की ये खबर भी पढ़िए...



इंदौर न्यूज: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर के नाम पत्र, दिग्विजय सिंह की चेतावनी, एकलव्य गौड़ भी नहीं शांत



MP News: इंदौर नगर निगम के करोड़पति भ्रष्ट बेलदार असलम खान को 70 लाख की गारंटी से मिलेगी 2 करोड़ की ज्वेलरी वापस



जानिए MP में कहां होगा सबसे बड़ा रावण दहन? इंदौर, भोपाल, उज्जैन में कितने फीट के जलेंगे पुतले



पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे लगे बिस्किट पैकेट मामले में इंदौर के सिंघल बंधुओं से पूछताछ



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर
  • इंदौर ट्रक हादसा
  • इंदौर में भारी वाहन ट्रक के प्रवेश पर रोक
  • इंदौर में नो एंट्री