इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?

Sanjay Gupta | Aug 01, 2025, 14:28 IST
sirens-indore-highcourt-order
इंदौर में हेलमेट की सख्ती, हूटर और सायरन पर हाईकोर्ट का आदेश, क्या अब कोई विधायक या सांसद इसे इस्तेमाल कर पाएंगे? जानें इस महत्वपूर्ण फैसले के बारे में...

इंदौर के साथ ही भोपाल कलेक्टर के आदेश पर आज (1 अगस्त) से बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल देना बंद कर दिया है। इस आदेश को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग इसे सुरक्षा के लिए अच्छा कदम बता रहे हैं, तो वहीं इसे इंदौर के बदहाल ट्रैफिक को सुधारने की जगह बेवजह का आदेश बता रहे हैं।



आदेश के पहले दिन क्या हुआ

इंदौर कलेक्टर ने इस आदेश के पालन के लिए क्षेत्रीय एसडीएम, तहसीलदारों की टीम का गठन कर दिया है। पहले दिन पेट्रोल पंप संचालकों ने बिना हेलमेट आने वालों को लौटा दिया। वहीं कुछ जगह वाहन चालक दूसरे हेलमेट वालों से कुछ देर के लिए हेलमेट उधार लेते दिखे और वह पहनकर उन्होंने पेट्रोल डलवाया। कुछ जगह पर विवाद भी सामने आए। वहीं बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देने वालों पर सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। उधर कांग्रेस ने इस आदेश का विरोध किया है।



93cda079-252


ये खबर भी पढ़िए...हेलमेट बिना टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल देने पर रोक के विरोध में पंप संचालक, बोले यह ट्रैफिक पुलिस का काम



यह बात दुर्घटना के दौरान जिंदगी बचाने की

वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश को लेकर साफ कहा कि इसे ट्रैफिक से नहीं जोड़ें, यह जिंदगी बचाने का भी अभियान है। यह वाहन चालकों की सुरक्षा का मामला है, ट्रैफिक के लिए भी लगातार काम हो रहे हैं, लेकिन दुर्घटना के दौरान हेलमेट नहीं होने से जान पर बन आती है। ऐसे में इसे जान की सुरक्षा के रूप में देखा जाना चाहिए।



हेलमेट की सख्ती और हाईकोर्ट का हूटर और सायरन पर आदेश...

  • इंदौर और भोपाल में हेलमेट की सख्ती: 1 अगस्त से बिना हेलमेट वाले दोपहिया चालकों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जा रहा, इंदौर कलेक्टर ने आदेश जारी किया।
  • कलेक्टर का बयान: कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि यह आदेश ट्रैफिक सुधार के बजाय सुरक्षा के लिए है, जिससे दुर्घटना के दौरान जान की सुरक्षा हो सके।
  • सरकारी कर्मचारियों पर आदेश: आदेश के तहत, बिना हेलमेट के सरकारी दफ्तरों में प्रवेश नहीं मिलेगा, साथ ही आवेदकों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा।
  • हाईकोर्ट का हूटर और सायरन पर आदेश: इंदौर हाईकोर्ट ने निजी वाहनों पर लगे हूटर, सायरन और गलत नंबर प्लेट पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया।
  • वीवीआईपी पर रोक: विधायक, सांसद और अन्य वीवीआईपी को अब हूटर, सायरन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, केवल उच्च अधिकारियों को ही यह अधिकार मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 100 चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल, ई चालान अगले चौराहे पर वसूली की तैयारी



सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए हो रहा आदेश

वहीं कलेक्टर सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन से आने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया जा रहा है। इसमें बिना हेलमेट पहने वह सरकारी दफ्तर में प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही इन दफ्तरों में काम के लिए आने आवेदकों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा।



हूटर, सायरन पर हाईकोर्ट का आदेश जारी

cb6152ba-929


आदेश में बेंच में साफ लिखा है कि वह यह आदेश खुद संज्ञान लेते हुए कर रहे हैं हालांकि याचिकाकर्ता ने ऐसी राहत की मांग नहीं की है। आदेश में कहा गया है कि-



यद्यपि याचिकाकर्ता कोई अंतरिम राहत नहीं मांग रहा है, लेकिन अंतरिम राहत के रूप में हम स्वतः संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और पुलिस उपायुक्त (यातायात) को निर्देश देते हैं कि वे उन वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें जो 01.03.2025 के नोटिस/परिपत्र का उल्लंघन कर रहे हैं।



सभी निजी वाहनों के मालिकों को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार फ्लैश लाइट, सायरन को तुरंत हटाने और नंबर प्लेट बदलने के लिए एक सप्ताह का समय देते हैं। इसमें वाहनों के पंजीकरण संख्या की नंबर प्लेट का आकार, फाॅन्ट और रंग निर्दिष्ट किया गया है। पुलिस वाहनों और सरकारी वाहनों को छोड़कर नंबर प्लेट के ऊपर या नीचे लगी अतिरिक्त प्लेट को भी हटा दिया गया है। निर्देश दिया जाता है कि वह इस आदेश की एक प्रति प्रतिवादी को भेजे।



96ad582b-8dd


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, जगह-जगह ट्रैफिक जाम, निगम की टीम उतरी सड़कों पर



विधायक, सांसद कोई नहीं हूटर, सायरन के लिए पात्र

एक मार्च 2025 को पुलिस मुख्यालय ने भी सर्कुलर जारी कर कहा था कि सरकारी गाड़ियों में हूटर, सायरन लगाने की पात्रता केवल सीएम, कैबिनेट मंत्री, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के जज व मुख्य सचिव को है।



वहीं बात इंदौर की करें तो सभी नौ विधायक, सांसद यहां तक विधायक पुत्र, एमआईसी सदस्य, पार्टी के पदाधिकारी तक हूटर, सायरन लगाकर घूमते हैं। इसे एक रूआब और धौंस जमाने का माध्यम बना रखा है। इसमें हूटर बजाते और बत्ती जलाते हुए वाहन सड़कों पर तेज रफ्तार से चलते हैं, जैसे कि अप्रैल में माता देवास टेकरी मंदिर पर आधी रात को विधायक गोलू के पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला घुसे थे।



7bf87b00-ec1


इंदौर में करीब 150 दुकानों पर खुलेआम हूटर, सायरन बिकते हैं, जिसे कोई भी खरीदकर लगा सकता है। ट्रैफिक पुलिस भी इन वीवीआईपी पर हाथ डालने से डरती है। हाईकोर्ट सुनवाई के दौरान तो अधिवक्ता ने कई गाड़ियों की फोटो भी पेश की थी, जिसमें निजी गाड़ियों पर हूटर लगे हुए थे।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



इंदौर हाईकोर्ट का आदेश | एमपी में गाड़ी से हटेंगे हूटर | मध्यप्रदेश ट्रैफिक पुलिस | हेलमेट बिना पेट्रोल पर लगी रोक | MP News



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्यप्रदेश ट्रैफिक पुलिस
  • इंदौर हाईकोर्ट का आदेश
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • हेलमेट बिना पेट्रोल पर लगी रोक
  • एमपी में गाड़ी से हटेंगे हूटर