इंदौर हाईकोर्ट ने दिए CP को पेश होने के आदेश, कहा क्यों ना कार्रवाई हो
Sanjay Gupta | Nov 13, 2024, 21:07 IST
पुलिस
सरकारी स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने के मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मध्य प्रदेश के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस एसए धर्माधिकारी की डबल बेंच ने मामले की सुनवाई की।
INDORE : इंदौर हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतारकर चेकिंग करने के मामले में सख्त आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने पुलिस कमिशनर को व्यक्तिगत तौर पर 25 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है और साथ ही पूछा है क्यों ना 30 अगस्त के आदेश का पालन नहीं करने पर अवमानना की कार्रवाई की जाए। शपथपत्र के साथ सात दिन में जवाब देने के लिए कहा है।
सरकारी स्कूल में छात्राओं को निर्वस्त्र कर चेकिंग करने के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस एसए धर्माधिकारी की डबल बेंच ने इसमें सुनवाई की। इसमें याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने कहा कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध बन रहा है या नहीं इसकी जांच करने के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे। 30 अगस्त को एक माह में ऐसा करने के निर्देश थे लेकिन पुलिस ने नहीं किया।
अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने बताया हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस एसए धर्माधिकारी की बेंच में सुनवाई हुई। हमारे तर्क सुनने के बाद इसमें हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है और सात दिन में अगली सुनवाई 25 नवंबर के दिन सीपी को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए और शपथपत्र पर जवाब देने के आदेश दिए हैं।
घटना 2 अगस्त 2024 की है जिसमें स्कूल में छात्रा के पास मोबाइल की घंटी बजी, जिसके बाद टीचर ने सभी छात्राओं को बाथरूम में बुलाकर कपड़े उतरवाकर मोबाइल होने या नहीं होने की जांच की। छात्राओं ने घर जाकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद स्कूल में अभिभावक पहुंचे। उन्होंने मल्हारगंज थाने में पूरे मामले में जांच के लिए एक आवेदन थाना प्रभारी को दिया। उधर छात्राओं के आरोपों पर टीचर जया पंवार ने कहा था कि यह आरोप झूठे हैं।
चीफ जस्टिस की बैंच के आदेश
इस पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
यह है मामला
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari