इंदौर में औद्योगिक निवेश की समस्या दूर करने कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी को बनाया नोडल अधिकारी

Sanjay Gupta | Sept 10, 2024, 16:57 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में मध्यप्रदेश के निवेश का सबसे ज्यादा हिस्सा आता है। यहां समस्या जमीन ढूंढने के साथ ही फिर इसमें मंजूरियों को लेकर खासकर प्रदूषण बोर्ड की मंजूरी व अन्य विभागों की लेटलतीफी एक बड़ी समस्या होती है। इसके चलते कई निवेशक दूर हो जाते हैं...

INDORE. मप्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग विभागों में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए जिलास्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे। इसी पर काम करते हुए कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और जिम्मेदार संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी को दी गई है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

यह जिम्मा सौंपा गया है सोनी को

सोनी को नोडल अधिकारी बनाते हुए आदेश में है कि मप्र औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के पत्र के आधार पर जिला स्तर पर निवेश को सुगम बनाने, निवेशकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने व निवेश परियोजनाओं को क्रियान्वित, स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय अनुमतियां, मंजूरियों को तय समय में प्रदान करने क लिए प्रदीप सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

अहम जिम्मेदारी है यह

इंदौर में प्रदेश का सबसे ज्यादा निवेश का हिस्सा आता है। यहां समस्या जमीन ढूंढने के साथ ही फिर इसमें मंजूरियों को लेकर खासकर प्रदूषण बोर्ड की मंजूरी और अन्य विभागों की लेटलतीफी एक बड़ी समस्या होती है। इसके चलते कई निवेशक दूर हो जाते हैं। इन कामों को प्राथमिकता से पूरा करने और इंदौर में एमपीआईडीसी के साथ ही डीआईसी और भोपाल स्तर पर समन्वय करने का काम सोनी करेंगे, जिससे निवेशकों को किसी काम के लिए भटकना नहीं पड़े।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर
  • औद्योगिक निवेश की समस्या
  • संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी
  • Joint Collector Pradeep Soni
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल