ESB के नकल घोटाले, ऑफलाइन परीक्षा कराने जैसी मांगों पर JAYS का इंदौर में प्रदर्शन

Sanjay Gupta | Mar 17, 2026, 16:25 IST
indore jays
INDORE: ईएसबी में हाल ही में सामने आए नकल घोटाले के बाद फिर से ऑफलाइन परीक्षा की मांग हो रही है। विविध मांगों को लेकर जयस के छात्र संगठन ने इंदौर में प्रदर्शन किया।

ESB की भर्ती परीक्षाओं को जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के जयस छात्र संगठन ( JCS) द्वारा मंगलवार 17 मार्च को इंदौर में विरोध प्रदर्शन किया गया। सुबह टंट्या भील चौराहा (भंवरकुआ) पर छात्र आक्रोश आंदोलन आयोजित किया गया।



संगठन का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में Negative Marking, Normalization, महंगी परीक्षा फीस, परीक्षा केंद्र चयन में समस्या और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी जैसे मुद्दों के कारण लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं।



इन सभी में तत्काल सुधार होना चाहिए। जिलाध्यक्ष पवन अहिरवार ने बताया कि सभी छात्र रैली के रूप में कलेक्टोरेट गए और वहां मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में होम टाउन नियम और ईएसबी से दूर परीक्षा केंद्र मिलने पर बोले सीएम मोहन यादव



ये मांगें रखी गई

  • ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) को हटाया जाए।
  • पूर्व की तरह ऑफलाइन (One Day Exam) परीक्षा करवाई जाए।
  • ईसएबी की एमपी सब इंस्पेक्टर एवं सूबेदार परीक्षा में लागू percentile नियम में सुधार कर चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए।
  • छात्रों द्वारा चयनित परीक्षा केंद्र ही प्रदान किया जाए।
  • परीक्षा फीस में कमी की जाए और समय पर परीक्षा आयोजित की जाए।
  • ईएसबी में Normalization नियम को समाप्त किया जाए।
  • ईएसबी सभी शिफ्ट की कट-ऑफ और normalization फॉर्मूला सार्वजनिक किया जाए।
  • परीक्षा फॉर्म भरने के बाद परीक्षा के लिए कम से कम 3 महीने का समय दिया जाए।
  • स्टाफ नर्स पदों में वृद्धि की जाए
  • मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है दो पदों की संख्या में भी वृद्धि होनी चाहिए

ईएसबी ने रोका पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, हाईकोर्ट से अभ्यर्थी को मिली राहत



एमपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र ईएसबी ने किए जारी



हाईकोर्ट के आदेश पर भी ईएसबी की लापरवाही, पोर्टल खुला लेकिन उम्र सीमा में नहीं मिली छूट



पीएससी में भी अधिक पद की मांग

इसके साथ ही छात्रों ने पीएससी द्वारा हाल ही में निकाली एडीपीओ भर्ती में आए केवल 17 पदों में भी बढ़ोतरी की मांग की। इनका कहना था कि जब कैबिनेट में नए पद आ चुके हैं और पहले से भी पद रिक्त है तो फिर अधिक पद क्यों नहीं निकाले जा रहे हैं। इसी तरह अन्य भर्ती में भी कम पद आ रहे हैं।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पीएससी
  • इंदौर
  • जयस
  • ESB
  • ईएसबी
  • जय आदिवासी युवा शक्ति