ईएसबी ने रोका पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, हाईकोर्ट से अभ्यर्थी को मिली राहत

Sanjay Sharma | Feb 25, 2026, 23:45 IST
Share
MP Police
MP Police

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम को रोक दिया गया। अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत मिली। हाईकोर्ट ने ईएसबी से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा।

News in Short

  • कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम रोका था।
  • परिणाम रोकने की वजह नहीं बताई गई, जिससे कई अभ्यर्थी प्रभावित हुए।
  • हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल करने का आदेश दिया।
  • 59 हजार 424 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिनमें से कुछ के परिणाम रोके गए थे।
  • कर्मचारी चयन मंडल को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

News in Detail

BHOPAL. मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम रोकने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने परिणाम रोकने का कारण नहीं बताया था। इसके कारण कई अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से बाहर होने का खतरा था। जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई कर अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल करने का आदेश दिया है। वहीं सरकार, ईएसबी और डीजीपी से चार सप्ताह में विथ हेल्ड रिजल्ट पर जवाब मांगा गया है।

MP Police
MP Police

एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर

विथ हेल्ड रिजल्ट ने किया था वंचित

ईएसबी ने 7500 पदों पर आरक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा अक्टूबर से दिसंबर के बीच हुई थी और 25 जनवरी को परिणाम जारी किया गया। इसमें 59 हजार 424 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनकी संख्या 7500 पदों की सात गुना है। इन अभ्यर्थियों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माना है। जबकि विथ हेल्ड रिजल्ट वाले अभ्यर्थी अगले चरण में परीक्षा यानी शारीरिक दक्षता में शामिल नहीं हो पाएंगे।

एमपी पुलिस मुख्यालय में प्रमोशन के लिए बनी नई समिति, डीपीसी का पुनर्गठन

हाईकोर्ट से अभ्यर्थी को मिली राहत

भोपाल निवासी महेश सिंह रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें ईएसबी द्वारा बिना कारण बताए परिणाम रोकने की शिकायत कर राहत मांगी गई थी। ईएसबी द्वारा परिणाम रोके जाने के कारण अभ्यर्थी दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अपात्र हो गया था। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए, अभ्यर्थी को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल करने का आदेश दिया।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के रिजल्ट जारी, देखें अपना नाम

चार सप्ताह में पेश करना है जवाब

हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट ने सुनवाई करते हुए, ईएसबी से चार सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी से भी जवाब तलब किया गया है। हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को राहत देते हुए कहा कि वह शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले सकेगा।

अक्टूबर से दिसंबर के बीच पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि ऑनलाइन परीक्षा में 6.85 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 59 हजार 424 अभ्यर्थी सफल रहे। इसके अलावा कई अभ्यर्थियों के परिणाम भी रोके गए हैं।

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: वेटिंग लिस्ट से 1000 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

निष्कर्ष

मध्य प्रदेश के पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम रोकने का मामला अब हाईकोर्ट में है। कई अभ्यर्थियों को इससे नुकसान हुआ, लेकिन अब उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। ईएसबी को कारण बताने का आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले पर गंभीर रुख अपनाया है। यह फैसला अभ्यर्थियों के लिए राहत का कारण बन सकता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • ईएसबी
  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती