पार्षद कमलेश कालरा ने जीतू को कहा गुंडा, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा, बाहर करो
Sanjay Gupta | Aug 25, 2026, 11:20 IST
पार्षद कमलेश कालरा
पार्षद कमलेश कालरा के घर हमले के बाद भाजपा से बाहर हुए तत्कालीन एमआईसी मेंबर जीतू यादव (जाटव) की 19 माह बाद पार्टी में वापसी हो गई है। वहीं अब इस पर कालरा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि गुंडा तत्वों की वापसी हुई है।
बता दें कि जनवरी 2025 में ऑडियो विवाद के बाद इंदौर विधानसभा चार के वार्ड 65 से बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर हमला हुआ था। आरोप लगा कि यह इंदौर विधानसभा-2 के वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव (जाटव) ने करवाया था। इस घटना के बाद जनवरी 2025 में जीतू को भाजपा ने 6 साल के लिए निकाल दिया था। इसके साथ ही उनका एमआईसी मेंबर का पद भी चला गया था। वहीं हाल ही में पुलिस द्वारा क्लीन चिट देने पर पार्टी ने 18 अगस्त को उन्हें वापस ले लिया और निलंबन खत्म कर दिया। पार्षद कालरा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को जीतू को फिर पार्टी में लेने पर पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। कालरा ने कहा कि इस घटना से उनका परिवार आज तक नहीं उभरा है। यह पिशाचत्व वाली घटना थी। कालरा ने पत्र में यह भी लिखा कि घटना के बाद जीतू पर पूरे इंदौर ने थू-थू किया। भाजपा की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उस गुंडे (यादव) को जिस पर इंदौर के विभिन्न थानों में कई गंभीर केस दर्ज हैं, उसे फिर से शामिल करना पड़ा। इन गुंडों के संरक्षणदाताओं की मानवीय संवेदनाएं कैसे नगण्य हो गईं। कालरा ने यह भी लिखा कि आज भी केस कोर्ट में लंबित है। पुलिस ने मेरा और जीतू का वॉइस सैंपल लिया था, आज तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। कोर्ट ने अभी तक फैसला भी नहीं लिया है। इसके बाद भी जीतू के राजनीतिक संरक्षकों द्वारा आपको गलत जानकारी देकर गुमराह करते हुए पार्टी में गुंडा तत्वों की वापसी कराई है। वहीं पूरा विवाद फिर तूल न पकड़े और इंदौर विधानसभा दो और चार के बीच में राजनीतिक विवाद न बढ़े, इसलिए पार्टी ने तय किया है कि जीतू को एमआईसी में पद नहीं देंगे। इसके लिए कुछ दिन पहले संभागीय प्रभारी रणवीर रावत इंदौर भी आए थे। उन्होंने बंद कमरे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्राको इस संबंध में कहा था कि पार्टी ने तय किया है कि जीतू को एमआईसी में नहीं लेना है।
बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा फिर विवादों में, जनसुनवाई में शिकायत
भाजपा टिकट, पार्षद की रेस, प्रतिद्वंद्वी चुनेंगे प्रत्याशी!
पार्षद कमलेश कालरा का फर्जी जाति सर्टिफिकेट मामले में जवाब, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
मेयर पद जनरल होते ही बदला दावेदारी का गणित, महिला उमीदवारों ने बनाई पार्षद टिकट से दूरी
पार्षद कालरा ने कहा पिशाचत्व वाली घटना
जीतू गुंडा है, कई केस, फिर क्यों लिया
आज तक केस लंबित है, अभी क्लीन चिट नहीं
एमआईसी पद नहीं देंगे
ये खबरें भी पढ़िए...
भाजपा टिकट, पार्षद की रेस, प्रतिद्वंद्वी चुनेंगे प्रत्याशी!
पार्षद कमलेश कालरा का फर्जी जाति सर्टिफिकेट मामले में जवाब, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
मेयर पद जनरल होते ही बदला दावेदारी का गणित, महिला उमीदवारों ने बनाई पार्षद टिकट से दूरी
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore