जार्डन होटल में गरबा आयोजन में कंपनी स्टाल लगाकर मुफ्त पिला रही सिगरेट, विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ ने फोन पर दी धमकी
Sanjay Gupta | Oct 05, 2024, 23:38 IST
Eklavya Gaur
गरबा आयोजन के जरिए इवेंट कंपनियां माल कूटने में लगी है। निपानिया क्षेत्र के जार्डन होटल में भी हो रहे इसी तरह के एक आयोजन को लेकर हिंद रक्षक संगठन जिसके राष्ट्रीय संयोजक विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ है, वह सामने आ गए।
INDORE : इंदौर में गरबा आयोजन के जरिए इवेंट कंपनियां माल कूटने में लगी है। निपानिया क्षेत्र के जार्डन होटल में भी हो रहे इसी तरह के एक आयोजन को लेकर हिंद रक्षक संगठन जिसके राष्ट्रीय संयोजक विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ हैं, वह सामने आ गए। उन्होंने इवेंट करने वालों को फोन करके साफ-साफ बोल दिया स्टाल हटाओ, नहीं तो मैं आकर सभी को ठीक कर दूंगा।
बताया गया है कि वहां कई कंपनियों ने अपने स्टाल होटल जार्डन के आयोजन में लगाए हुए हैं। इनसे होटल वाले पैसे कमा रहे हैं, उधर स्टाल संचालक गरबे में आने वालों से माल कूट रहे हैं। उधर ऐसे ही एक सिगरेट कंपनी ने भी प्रचार का स्टाल लगाया हुआ है और गरबे में आने-जाने वालों को मुफ्त में सिगरेट पिला रहे हैं। इसकी खबर हिंद रक्षक संगठन को लगी तब एकलव्य ने इवेंट वालों को फोन किया।
एकलव्य गौड़- क्या स्टाल लगा रखा है सिगरेट का, क्या मजाक समझ रखा है हिंदू धर्म को तुम लोगों ने
इवेंट वाला- नहीं भैय्या मेरा स्टाल नहीं है, ईवेंट तो रेडियो मिर्ची वालों का है मैं तो पार्टनर हूं
एकलव्य- किसी का भी हो पढ़े लिखे हो ना तुम, घास खाते हो अक्ल नहीं है, तुमको समझ नहीं आ रही है हिंदू हो या क्या हो। कान खोलकर सुन लो इवेंट वालों को भी समझा दो, स्टाल दिखना नहीं चाहिए। आज के आज हट जाए, नहीं तो मैं आकर बताउंगा, मजाक बना रखा है।
इवेंट वाला- भैय्या मेरा नहीं है, आप मुझे क्यों बोल रहे हो
एकलव्य- इवेंट वालों को भी समझा देना, हट जाना चाहिए, नहीं तो मैं आकर सभी को ठीक कर दूंगा।
इवेंट वाला- मेरी दादी बीमार है और मैं अस्पताल में हूं, आप तो इवेंट वालों मिर्ची वालों से बात कीजिए
एकलव्य- तुम्हारी कंपनी का नाम बताओ, मिर्ची वालों को भी लो कांफ्रेंस में मैं समझाता हूं।
(इसके बाद फोन कट जाता है)
क्यों हुआ स्टाल का विरोध
यह हुई फोन पर चर्चा

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta