नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- बड़ा गणपति से पितृ पर्वत तक हटाओ मटन, शराब दुकान
Sanjay Gupta | Published:
शराब मटन दुकान
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बड़ा गणपति से पितृ पर्वत तक सड़क किनारे मटन और शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए।
INDORE : इंदौर के वार्ड 5 में विकास कामों का उद्घाटन करने के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अहम आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बडा गणपति से लेकर पितृ पर्वत तक सड़क किनारे मटन और शराब दुकान नहीं होनी चाहिए इन्हें हटाए।
यह भी कहा कि शहर में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए रोड की मार्किंग की जाएगी, उक्त मार्किग के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारो को पहले समझाईश दी जाएगी। इसके पश्चात भी दुकानदार अगर मार्किंग के बाहर दुकानो का सामान रखते है तो ऐसे सामान को जब्त किया जाएगा और दुकानों पर कार्रवाई होगी।
वार्ड 5 में संजीवनी क्लीनिक सहित सडक, स्टॉम वॉटर लाईन, बेकलेन सीमेंटीकरण सहित अन्य विकास काम की सौगात संबंधी कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है, महापौर श्री भार्गव के नेतृत्व में इंदौर को विकास कामों की गंगा बहती रहेगी। नगरीय विकास विभाग हमारे पास है, महापौर जी आप काम करिए , इंदौर को कचरा मुक्त करने के साथ ही नशा मुक्त करने के लिए काम किया जा रहा है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारे द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में एयरपोर्ट क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर बनाने का काम हमारे द्वारा किया जा रहा है। साथ ही पश्चिमी रिंग रोड क्षेत्र में एमआर 5 रोड का निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा, जिससे नागरिको को चंदन नगर से एयरपोर्ट रोड को जोड़ने के लिए बेहतर व सुगम विकल्प होगा। साथ ही शहर में 23 से अधिक मास्टर प्लान की सडको का काम शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। इंदौर को डिजिटल सिटी बनाने के लिये इंदौर नगर निगम स्वंय का सुपर एप बनाने की तैयारी में है। राजस्व प्रभारी व क्षेत्रीय पार्षद निरंजनसिंह चौहान ने विकास कामों की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधि व बडी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे।
रोड की मार्किंग होगी, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए
कचरा मुक्त के साथ नशा मुक्त भी कीजिए
महापौर बोले 23 मास्टर प्लान की रोड पर होगा काम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari