पार्षदों की लड़ाई में मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला की विधानसभा आमने-सामने
इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच की लड़ाई अब सीधे तौर पर विधानसभा दो और चार के बीच की लड़ाई बन गई है। इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ ने दो दिन पहले जहां प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव की कालरा और उनके परिजनों की मुलाकात कर जीतू यादव की शिकायत की थी। वहीं रविवार को सीएम के इंदौर दौरे के दौरान विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में विधानसभा दो भी एकजुट हो गई। जीतू ने समर्थकों के साथ सीएम के सामने कालरा के आडियो कांड की जानकारी देकर अपना पक्ष रखा।
- जीतू यादव कल मिले थे CM मोहन यादव से
जीतू ने खेला यादव कार्ड
- शनिवार को कालरा ने की थी CM मोहन यादव से मुलाकात
जीतू बोले- यादव समाज में रोष था
वहीं जीतू ने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम हमारे कर्ता धर्ता है और परिवार के मुखिया है, मुखिया को सारी बात बता दी दै। यतींद्र यदव जिनके साथ कालरा जी ने गाली गलौज की, उससे यादव समाज और एससी समाज में काफी रोष था। सीएम के सामने बात रखी है, उन्होंने विश्वास दिलाया जो भी होगा निष्पक्ष होगा। यादव समाज और एससी समाज का आभार देता हूं, उन्होंने हिम्मत से साथ दिया है, सीएम निष्पक्ष तौर पर हर किसी के साथ अच्छा करते हैं। जो होगा अच्छा होगा।
कालरा का बेटा नाबालिग, पॉक्सो की मांग
उधर कालरा का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया है जिसमें उनकी और यतींद्र यादव के बीच में नोटिस को लेकर बहस हो रही है। वहीं एक वीडियो कालरा के बेटे का आया, जो उनके घर पर हुए हमले के दौरान का था। इसमें जिस तरह उनके नाबालिग बेटे की चड्डी उतारकर अभद्रता की गई, इससे आरोपियों पर पॉक्सो भी लगाने की मांग उठी है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उनकी पहचान कर पॉक्सो एक्ट भी लगाने की बात कह रही है। इस वीडियो में है कि वह हाथ जोड़ रहा है और घर में घुसे गुंडे उसकी कपड़े उतारकर उसे गालियां दे रहे हैं और बाद में महिलाओं के साथ भी गुंडों ने जमकर बदतमीजी की थी।
यह भी पढ़ें- बीजेपी पार्षद अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे, पानी की समस्या नहीं हो रही दूर, महापौर फोन नहीं उठा रहे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें