इंदौर में SI पिटाई कांड: रहवासी उतरे सड़क पर, पीटने वाली महिलाओं पर गंभीर आरोप

Vishwanath Singh | Jul 28, 2025, 12:10 IST
Share
Sourabh793
Sourabh793

इंदौर SI पिटाई कांड में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्र होकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। उनका कहना है कि मारपीट करने वाली सभी महिलाएं एक ही परिवार से हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी है।

इंदौर के खजराना क्षेत्र में दो दिन पहले एसआई सुरेश बुनकर के साथ हुई मारपीट के बाद स्थानीय रहवासी अब खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना में शामिल महिलाएं लंबे समय से इलाके में विवाद और हिंसा की घटनाओं को अंजाम देती रही हैं। रहवासियों का कहना है कि इस बार भी उन्होंने एसआई पर झूठे आरोप लगाकर हमला किया।

रहवासियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया

पिटाई कांड में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्र होकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। उनका कहना है कि मारपीट करने वाली सभी महिलाएं एक ही परिवार से हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी है।रहवासियों ने यह किया दावा:

  • इन महिलाओं ने पहले भी कई पुलिसकर्मियों से मारपीट की है।
  • इलाके में गंदे काम (अवैध गतिविधियों) को बढ़ावा देती हैं।
  • अधिकांश लोग उन्हें पसंद नहीं करते और उनसे डरकर रहते हैं।

एसआई से पुरानी रंजिश का आरोप

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि एसआई बुनकर की इन महिलाओं से रंजिश पुरानी है। यही कारण रहा कि वे लंबे समय से इसी मौके की तलाश में थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला वे एसआई पर टूट पड़े। उनके अनुसार:

  • जिस घर पर एसआई पहुंचे थे, उसकी बहू के साथ मारपीट करने वाली महिला के बेटे पर पहले बलात्कार का केस दर्ज हुआ था।
  • उस मामले में एसआई बुनकर ने पीड़ित महिला की मदद की थी।
  • तब से संबंधित महिलाएं एसआई से दुश्मनी रखती थीं।

निलंबन पर सवाल

रहवासियों का कहना है कि अधिकारियों ने बिना पूरी सच्चाई जाने ही एसआई सुरेश बुनकर को निलंबित कर दिया, जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुलाकात कर यह मांग की है कि:

  • एसआई बुनकर का निलंबन तुरंत रोका जाए।
  • उन्हें फिर से ड्यूटी पर बहाल किया जाए।
  • घटना में शामिल महिलाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • विरोध
  • खजराना
  • एसआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई