इंदौर के खुड़ैल टीआई करण सिंह शक्तावत पर जमीन पर कब्जा दिलवाने के आरोप, बिना यूनिफॉर्म पहुंचे थे

Sanjay Gupta | Feb 21, 2026, 09:13 IST
indore khudel ti karan singh shaktawat land possession controversy
इंदौर के खुड़ैल टीआई करण सिंह शक्तावत विवादों में हैं। उन पर बिना वर्दी और बिना कोर्ट आदेश के एक पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगा है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

INDORE. इंदौर पुलिस के खुड़ैल टीआई करण सिंह शक्तावत पर जमीन पर कब्जा दिलाने के आरोप लगे हैं। इस मामले के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में वह फरियादियों से सीधे कह रहे हैं कि जाओ, कोर्ट में केस लगा देना।




यह है वीडियो में...

जमीन पर कब्जा दिलाने संबंधी एक नहीं, चार वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो में पुलिस गाड़ी में बैठे हुए टीआई यूनिफॉर्म में नहीं हैं। उनके साथ पुलिस के कुछ जवान हैं और अन्य लोग भी हैं।



5e912b81-3ed

इस दौरान एक महिला और पुरुष उनसे कह रहे हैं कि जमीन पर हमारा केस है और आप कोर्ट के विरुद्ध नहीं जा सकते हैं। इसमें टीआई कहते हैं, आप लगा दो केस कि कोर्ट के विरुद्ध जा रहा हूं।



फिर महिला दूसरा वीडियो बनाती है। इसमें टीआई पुलिस गाड़ी में बैठे हुए हैं और उनके साथ आए लोग भी हैं। महिला कहती है कि यह हमारी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए आए हैं, टीआई शक्तावत।



टीआई बोले, पुलिस पर तो आरोप लगते रहते हैं।



48efe926-5bb

इस संबंध में द सूत्र ने टीआई से सीधी बात की

सवाल: वीडियो सामने आए हैं, क्या आप जमीन पर कब्जा कराने गए थे?


टीआई: नहीं, कब्जा दिलाने वाली कोई बात नहीं है।


सवाल: वीडियो में आप पुलिस गाड़ी में हैं।


टीआई: वह डायल हंड्रेड पर सूचना आई थी कि विवाद हो सकता है। फरियादी की तरफ से फोन आया था, इसलिए हम गए थे।


सवाल: लेकिन क्या टीआई कब्जा दिलाने जाते हैं?


टीआई: विवाद करने वालों का जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। वह महिला की मां 18 साल पहले ही जमीन बेच चुकी है। आरोप का क्या है, पुलिस पर तो लगते रहते हैं।



वहीं इस संबंध में खुड़ैल एसडीएम नीरज खरे से भी द सूत्र ने बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। उनकी तरफ से कोई कब्जा दिलाने के आदेश नहीं हुए हैं और न ही पुलिस को कोई सूचना दी गई थी।



ये खबर भी पढ़िए...



इंदौर न्यूज | प्रशासन को घेरने में जुटे भूमाफिया, तहसीलदार के बाद sdm को उलझाने की कोशिश



इंदौर के एमवाय अस्पताल में अब बिल्ली ने ओपीडी में दिए बच्चे, संक्रमित मरीजों की यूनिट में घूम रही



मध्यप्रदेश | इंदौर में अब सनातन प्रीमियर लीग, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की घोषणा



MP News: इंदौर के भंडारी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप गलत ब्लड चढ़ाया



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • द सूत्र
  • जमीन पर कब्जा