इंदौर में किसान की आत्महत्या में नायब तहसीलदार रंधावा, RI विवलकर, पटवारी गुप्ता, बाबू कुशवाह निलंबित
Sanjay Gupta | Jun 12, 2025, 23:23 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर के देपालपुर में किसान की आत्महत्या के मामले में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। कलेक्टर आशीष सिंह और संभागायुक्त दीपक सिंह ने सख्त कार्रवाई की। नायब तहसीलदार रंधावा, राजस्व निरीक्षक विवलकर, पटवारी गुप्ता और बाबू कुशवाह निलंबित।
INDORE. इंदौर में देपालपुर क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई लापरवाही के मामले में इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल को इस मामले में तह तक जांच के लिए कहा। अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी, देपालपुर गए और तहसील कार्यालय में सभी दस्तावेज देखे। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर दी।
इस मामले में तहसील कार्यालय की भारी गलती सामने आई जिसका खामियाजा किसान को मौत देकर चुकाना पड़ा। अपर कलेक्टर बैनल ने यह रिपोर्ट संभागायुक्त को भेजी और देर रात को ही उन्होंने भी जांच में दोषी पाए अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
देपालपुर तहसील के ललेंडीपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय किसान करण सिंह पिता बांदर एक साल से अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन तहसील कार्यालय में नहीं सुनी गई। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने कलेक्टोरेट में आकर एसिड पी लिया और बाद में उपचार में मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को उनके परिजनों को जमीन पर कब्जा दिया।
![KISAN SUICIDE]()
![KISAN SUICIDE]()
![KISAN SUICIDE]()
जांच में पाया गया की पीड़ित किसान करण सिंह फरवरी 2024 से तहसील में सीमांकन, जमीन पर कब्जे के आवेदन दे रहा था। उसके कई आवेदन अभी भी आरसीएम पोर्टल पर लंबित है और तहसील कार्यालय में धूल खा रहे हैं, जिन पर कोई एक्शन जिम्मेदारों नें नहीं लिया। सीमांकन प्रकरण कई बार दर्ज भी नहीं किए। कई बार आवेदन के बाद भी तहसील से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीएम हेल्पलाइन को भी गलत बोलकर शिकायत बंद कराई गई। एसडीएम देपालपुर ने भी शिकायत के निराकऱण के लिए मामला तहसील भेजा लेकिन कुछ नहीं हुआ।
किसान आत्महत्या | प्रशासनिक लापरवाही | अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इस मामले में तहसील कार्यालय की भारी गलती सामने आई जिसका खामियाजा किसान को मौत देकर चुकाना पड़ा। अपर कलेक्टर बैनल ने यह रिपोर्ट संभागायुक्त को भेजी और देर रात को ही उन्होंने भी जांच में दोषी पाए अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
इन सभी की गलती सामने आई
इस मामले में नायब तहसीलदार जगदीश रंधावा, राजस्व निरीक्षक नरेश विवलकर, पटवारी अल्केश गुप्ता और बाबू सहायक ग्रेड 3 रीना कुशवाह की गलती रिपोर्ट में पाई गई। रघुवंशी की जांच रिपोर्ट में इन सभी पर कार्रवाई की अनुंशसा की गई। इस पर कलेक्टर सिंह ने संज्ञान लिया और अपर कलेक्टर बैनल ने जांच रिपोर्ट संभागायुक्त के पास भेजी और रात को ही सभी के निलंबन के आदेश हो गए।
KISAN SUICIDE
KISAN SUICIDE
KISAN SUICIDE
जांच में यह पाया गया
किसान आत्महत्या | प्रशासनिक लापरवाही | अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA