सोलर पैनल की मंजूरी की फाइल में भी रिश्वत, इंदौर लोकायुक्त ने पकड़ा
Sanjay Gupta | Nov 18, 2024, 19:54 IST
Indore Lokayukta action bribe
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग के सहायक ग्रेड 1 को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बाबू ने पहली बार सोलर पैनल लगाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
INDORE : इंदौर लोकायुक्त की रिश्वतखोरों की धरपकड़ का काम तेजी से जारी है। अब पहली बार सोलर पैनल लगाने के मामले में भी सोलर वेंडर से बिजली कंपनी के बाबू द्वारा रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया है। इसमें लोकायुक्त की टीम ने बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा यह कार्रवाई की गई।
आवेदक सोलर वेंडर दीपक हार्डिया पिता धनिराम हर्डिया नि 2642 ई सेक्टर सुदामा नगर इंदौर ने शिकायत की थी कि उन्होंने ग्राहक मेघराज जायसवाल के यहां सोलर पैनल लगाया है। इसमे नेट मीटर की बिजली विभाग से मंजूरी की फाइल आगे बढ़ाने के लिए आवेदन किया गया था। इस पर बिजली कंपनी के जगदीश बरौनिया पिता किशन लाल बरौनिया पद सहायक ग्रेड प्रथम , कार्यालय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी , स्कीम 54, विजय नगर इंदौर द्वारा फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी गई है।
आवेदक दीपक हार्डिया बप्पा सीताराम रिनूवल एनर्जी कंपनी में वेंडर का कार्य करता है। आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को शिकायत करने पर, शिकायत के सत्यापन उपरांत आज दिनांक 18/11/24 जगदीश बरौनिया को 2 हजार रिश्वत लेने पर पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7, के अन्तर्गत कार्रवाई जारी है। ट्रैप दल में लोकायुक्त डीएसपी आरडी मिश्रा, इंस्पैक्टर प्रतिभा तोमर, आदित्य भदौरिया, रहीम ख़ान , चेतन परिहार , विजय कुमार ,आशीष नायडू,शिव प्रकाश पराशर की अहम भूमिका रही>
यह हुई थी शिकायत
टीम द्वारा दी गई दबिश
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
By Aman Vaishnav
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
By Harish Divekar
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar