इंदौर माहेश्वरी कॉलेज प्रिंसिपल पद से हटाए गए राजीव झालानी मुश्किल में, बाउंडओवर का भी नोटिस

Sanjay Gupta | Dec 27, 2025, 12:33 IST
indore-maheshwari-college-principal-rajiv-jhalani-boundover-notice
इंदौर के माहेश्वरी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल राजीव झालानी को विवाद के चलते बाउंडओवर नोटिस मिला है। कॉलेज के प्रबंधन और झालानी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जानें क्या है पूरा मामला...

INDORE. इंदौर के माहेश्वरी समाज के आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद प्रोफेसर राजीव झालानी को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया। अब उन्हें नई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। झालानी के खिलाफ अब एसीपी कोर्ट सराफा से बाउंडओवर की कार्रवाई शुरू हो गई है।



इन धाराओं में पेश हुआ केस

ये खबर भी पढ़िए...माहेश्वरी कॉलेज में प्रिंसिपल और प्रबंधन की खींचतान, विवाद के बाद राजीव झालानी को किया सस्पेंड



क्यों लगाई गई ये धाराएं

जानकारी के अनुसार प्रबंधन के आरोप हैं कि ट्रस्ट बोर्ड बैठक के दौरान अक्टूबर माह में उन्हें बंधक बना लिया गया था। बाद में पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया। साथ ही प्रोफेसर झालानी को सस्पेंड कर जयकिशन साहू को प्रिंसिपल का प्रभार दिया गया।



इसके बाद, शुक्रवार को कॉलेज परिसर में काफी विवाद हुआ। परिसर में तोड़फोड़ भी की गई और छात्रों ने विरोध जताया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर थी, बाद में पुलिस सुरक्षा में ही साहू ने प्रिंसिपल पद संभाला। इन सभी विवादों को देखते हुए यह प्रतिबंधात्मक केस पेश किया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर माहेश्वरी कॉलेज ट्रस्ट का आरोप प्रिंसिपल और स्टाफ ने चार घंटे बंधक बनाया, नोटिस दिया



यह कारण बताकर हटाया गया

जानकारी के अनुसार प्रबंधन ने झालानी को जो सस्पेंशन आर्डर भेजा है। इसमें यही कहा गया है कि आपके जरिए नोटिस के जवाब नहीं दिए गए। जवाब देने में टालमटोल की गई है। इसलिए आपको सस्पेंड किया जाता है। वहीं झालानी इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर के माहेश्वरी कॉलेज में जमकर लूट, प्रिंसिपल राजीव झालानी ले रहे 13 भत्ते, वेतन 3.42 लाख, प्रबंधन की जांच रोकने बैठाए बाउंसर



छह महीने से चल रहा है विवाद

ट्रस्ट अध्यक्ष पुरूषोत्तम पसारी और कॉलेज शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामअवतार जाजू ने इस मामले में प्रिंसिपल राजीव झालानी को नोटिस जारी किए थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला थाने तक गया है और साथ ही एसडीएम कोर्ट में भी केस लगाया गया है। इसमें भी जांच जारी है।



ये खबर भी पढ़िए...MP News | इंदौर के दोनों AAG बदले गए, IAS मनीष सिंह का बेटा भी पैनल में, दोनों डिप्टी AG यथावत



प्रबंधन ने लगाए थे बंदी बनाने के आरोप

ट्रस्ट ने 31 अक्टूबर को ही प्रिंसिपल और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें कहा था कि उन्हें बोर्ड बैठक के दौरान चार घंटे तक कहीं जाने नहीं दिया गया और अशोभनीय व्यवहार किया गया। पुलिस को मौके पर बुलाया गया और फिर वह बाहर गए। हमें बंधक बना लिया गया था। इसके बाद ट्रस्ट ने प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया था।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • माहेश्वरी समाज
  • इंदौर माहेश्वरी कॉलेज
  • माहेश्वरी कॉलेज ट्रस्ट