मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया… CBI से कराएं जांच, राजा के घर लगा पोस्टर, शव घर पहुंचा

Vishwanath Singh | Jun 04, 2025, 18:55 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या कर दी गई। उन पर पेड़ काटने के हथियार (डाओ) से कई वार किए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद उनके शव को चेरापूंजी की एक खाई से बरामद किया गया।

इंदौर से शिलांग हनीमून पर गए राजा रघुवंशी का शव बुधवार शाम को इंदौर लाया गया। इस दौरान परिजनों ने घर पर एक पोस्टर भी लगा दिया था। जिसमें लिखा है कि, केंद्र सरकार और राज्य सरकार से राजा की आत्मा करे पुकार। मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया। सीबीआई से कराई जाए जांच। वहीं, सोनम रघुवंशी अभी तक लापता है। हालांकि सर्चिंग टीम को सोनम की एक जैकेट जरूर मिली है।

पेड़ काटने के हथियार से की हत्या

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या कर दी गई। उन पर पेड़ काटने के हथियार (डाओ) से कई वार किए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद उनके शव को चेरापूंजी की एक खाई से बरामद किया गया। बताया गया कि उनके सिर पर भी गहरी चोट के निशान मिले हैं। सोनम रघुवंशी की तलाश बुधवार सुबह से फिर तेज कर दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें...Free Matrimonial : सॉफ्टवेयर इंजीनियर 26 वर्षीय कायस्थ वधू के लिए वर चाहिए

शाम को ही किया गया अंतिम संस्कार

राजा रघुवंशी का शव बुधवार को फ्लाइट से इंदौर लाया गया। इसके बाद शाम को ही अंतिम संस्कार किया गया। राजा के भाई विपिन तो इंदौर वापस आ गए हैं, लेकिन सोनम की तलाश अभी चल रही है। इसके लिए सोनम के भाई अभी भी शिलांग में ही रुके हुए हैं और पुलिस व सर्चिंग टीम के साथ बहन की तलाश में जुटे हुए हैं।

The Sootr
The Sootr
पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कि खाई में मरने के बाद फेंका या पहले

शिलांग के पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक सिम ने बताया कि राजा की हत्या किस उद्देश्य से की गई, इसकी जांच की जाएगी। वहीं, पता लगाएंगे कि उसे मारने के बाद खाई में फेंका या फिर मरने से पहले। ये पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। हत्या में विशेष तरह के हथियार डाओ का इस्तेमाल किया गया। इसे एक प्रकार की कुल्हाड़ी बोल सकते हैं। इस सब खुलासा राजा की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें...स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने लॉन्च किया My SSC App, भर्ती का आवेदन प्रक्रिया बनेगी सरल

खाई से सर्चिंग टीम को मिला हथियार

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की तलाश में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम खाई में गई थी। उन्होंने वहं से डाओ बरामद किया। जिस स्थान से राजा का शव मिला, वहां एक शर्ट भी मिला है, जो कि सोनम का बताया जा रहा है। मोबाइल का कुछ हिस्सा मिला है। आशंका है हमला कर हत्या की गई। पुलिस टीम जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें...विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक की गिरफ्त में पृथ्वी, शिकंजा तोड़ने की बारी हमारी

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, 5000 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • हत्या
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती