इंदौर के पास मानपुर के क्रिकेट टूर्नामेंट में चली गोलियां, वीडियो में युवक गोली चलाते दिखे, ग्रामीण दहशत में
Vishwanath Singh | Aug 25, 2025, 13:55 IST
Sourabh530 (2)
सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो में देखने में आ रहा है कि क्रिकेट टूर्नामेंट में कुछ युवक हाथ में बंदूक लिए हर्ष फायर कर रहे हैं। मानपुर के बताए जा रहे इन वीडियो में क्रिकेट का मैच चलता दिखाई दे रहा है।
इंदौर में अब हथियारों का प्रदर्शन करना तो आम बात हो गई है। खासतौर पर युवाओं द्वारा हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ रविवार रात को भी सामने आया। जिसमें मानपुर के एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बाउंड्री के बाहर बैठे कुछ युवा हाथ में बंदूक लिए गोली चलाते दिख रहे हैं। यह वीडियो महू के जाकूखेड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो में देखने में आ रहा है कि क्रिकेट टूर्नामेंट में कुछ युवक हाथ में बंदूक लिए हर्ष फायर कर रहे हैं। मानपुर के बताए जा रहे इन वीडियो में क्रिकेट का मैच चलता दिखाई दे रहा है। उसमें जैसे ही बॉलर विकेट लेता है तो बाउंड्री के बाहर बैठा युवक हाथ में बंदूक ताने हर्ष फायर कर देता है। इसी तरह बल्लेबाज के गेंद पर शॉट लगाने के दौरान भी गोली चलती देखी जा रही है।
युवकों द्वारा जब बंदूक से गोली चलाई जा रही थी। उस दौरान उसके पास 3 से 4 साल के कई बच्चे भी मौजूद थे। जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में जरा सी असावधानी से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं, गोली चलने की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी गूंज पूरे क्रिकेट ग्राउंड और उसके आसपास के क्षेत्र में भी सुनी गई। इधर, से जब गोलियां चलतीं तो क्रिकेट ग्राउंड के दूसरी तरफ बैठे लोग तालियां बजाने लगते।
यह खबर भी पढ़ें...क्यों कहलाते हैं ये चिंताओं को हरने वाले गणपति, जानें उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर की खासियत
क्रिकेट के टूर्नामेंट में युवकों द्वारा गोलियां चलाने को लेकर मानपुर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक किसी ने भी इसको लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की है। ऐसे में पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। हालांकि गोली चलाए जाने में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
क्रिकेट टूर्नामेंट में चली गोलियां
गोली चलने के दौरान पास ही खड़े थे बच्चे
यह खबर भी पढ़ें...क्यों कहलाते हैं ये चिंताओं को हरने वाले गणपति, जानें उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर की खासियत
पुलिस को खबर तक नहीं
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari