इंदौर महापौर के जन्मदिन के पोस्टर निगम टीम ने हटाए, पोस्टर नहीं लगाने की थी अपील
Sanjay Gupta | Dec 28, 2024, 17:47 IST
birthday posters corporation team removed Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश के इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा था कि वो उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार के बैनर या पोस्टर नहीं लगाएं, इन सभी से शहर की सुंदरता खराब होती है और यदि कोई पोस्टर लगाता है तो उसे हटाया जाए...
INDORE. इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के एक जनवरी को आने वाले जन्मदिन के पहले ही पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। वहीं नगर निगम टीम द्वारा इन्हें हटाने का भी काम शुरू हो गया है। वह भी महापौर के ही आदेश पर। महापौर ने बुधवार को इस संबंध में अपील की थी। हटाए गए पोस्टर में सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही पूर्व विधायक संजय शुक्ला और टंटू शर्मा है। पोस्टर महापौर के जन्मदिन की शुभकामना वाला है जो टंटू शर्मा मित्रमंडल की ओर से है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा था कि वो उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार के बैनर या पोस्टर नहीं लगाएं, इन सभी से शहर की सुंदरता खराब होती है और यदि कोई पोस्टर लगाता है तो उसे हटाया जाए। निगम रिमूवल की टीम इसके लिए स्वतंत्र है। महापौर ने कहा था स्वच्छ इंदौर और सुंदर इंदौर दिखे इसमें कोई समझौता नहीं होगा ।
दरअसल निगम परिषद की मंगलवार 24 दिसंबर को आय़ोजित हुई थी। इस दौरान कांग्रेस पार्षद रूबीना खान ने अवैध पोस्टर के कारण बदरंग हो रहे शहर का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने कहा था कि नेताओ के पोस्टर्स छह-छह माह लटके रहते हैं. एमआईसी मेंबर जीतू यादव के जन्मदिन के पोस्टर पूरे शहर में टंगे रहे। खुद महापौर के पोस्टर भी कई क्षेत्रों में लगे हुए हैं। यह भी कहा था कि महापौर जी हालत यह है कि शौचालयों के बाहर भी यह पोस्टर लगे हुए हैं। इस पर महापौर ने कहा था कि मैंन कहा है कि मेरे पोस्टर नहीं लगाएं और लगे हैं तो निगम टीम इन्हें हटाएं।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
यह थी महापौर की अपील
thesootr
क्यों की थी यह अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari