इंदौर की METRO ट्रेन में 3 दिन में ही 61 हजार लोगों ने की यात्रा

Vishwanath Singh | Jun 04, 2025, 11:30 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलने लगी है। इसके चलते मेट्रो में घूमने वाले काफी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चल रही मेट्रो ट्रेन में तीन दिन में ही केवल 6 किलोमीटर के हिस्से में अप्रत्याशित 61 हजार यात्री मिले हैं।

इंदौर की मेट्रो ट्रेन के औपचारिक उद्घाटन के बाद अभी उसका फ्री सफर चल रहा है। इसे शहरवासियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। पहले ही दिन जहां 26 हजार लोग पहुंचे थे। तो कुल तीन दिन में ही 61 हजार लोग इसमें सफर कर चुके हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले इस फ्री सफर के बाद किराए में कुछ दिन तक रियायत दी जाएगी। यह फ्री सफर भी संभवत: शनिवार तक ही जारी रहेगा।

6 किलोमीटर में ही 61 हजार घूम लिए

इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलने लगी है। इसके चलते मेट्रो में घूमने वाले काफी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चल रही मेट्रो ट्रेन में तीन दिन में ही केवल 6 किलोमीटर के हिस्से में अप्रत्याशित 61 हजार यात्री मिले हैं। मेट्राें में पहले दिन 26 हजार, दूसरे दिन 16 और तीसरे दिन 19 हजार यात्रियों ने सफर किया। हालांकि अभी यात्रियों से टिकिट नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में लोग ना केवल इसके सफर का लुत्फ उठा रहे हैं, बल्कि उसकी यादों को अपने कैमरों में भी कैद कर रहे हैं।

अभी नहीं हो रही सख्ती

मेट्राे में जो यात्री सफर कर रहे हैं उनके लिए मेट्रो प्रबंधन ने एक गाइड लाइन भी जारी की है। जिसे ट्रेन और स्टेशन सभी जगह लगाया गया है। हालांकि अभी चूंकि फ्री सफर चल रहा है तो यात्रियों पर सख्ती नहीं की जा रही है, केवल उन्हें समझाइश दी जा रही है। फ्री सफर के बाद यात्रियों पर सख्ती शुरू की जाएगी और नियमाें का उल्लंघन करने पर मोटा जुर्माना भी लगाया जाएगा।

The Sootr
The Sootr

अभी यह किराया तय हुआ है, फिर मिलेगी बंपर छूट

मेट्रो का प्रारंभिक किराया तय किया जा चुका है। स्टेशन संख्या 1 से दो तक के लिए 20 रुपए, तीन से पांच तक के लिए 30 रुपए, 6 से 8 के लिए 40 रुपए, स्टेशन 9 से 11 तक के लिए 50 रुपए, स्टेशन 12 से 14 तक के लिए 60 रुपएऔर 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए होगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने किराया सूची जारी कर दी है, लेकिन पहले सप्ताह यात्रा पूर तरह से फ्री रहेगी। दूसरे सप्ताह इसमें 75 फीसदी की छूट मिलेगी तो फिर तीसरे सप्ताह 50 फीसदी की और आखिरी चौथे सप्ताह से तीन माह तक टिकट पर 25 फीसदी छूट मिलेगी।

मेट्रो में सफर करने से पहले याद कर लें ये नियम

मेट्रो ट्रेन के फ्री सफर समाप्त होने के बाद प्रबंधन यात्रियों पर सख्त नियम लागू करेगा। इसकी गाइडलाइन जारी की गई है। यात्रियों ने अगर नियम तोड़े तो जुर्माना और जेल दोनों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर मेट्रो के हर स्टेशन पर नियम-कायदों के बोर्ड चस्पा किए गए हैं।

– महिला कोच में पुरुष चढ़े तो 3 महीने की जेल और 250 रुपए जुर्माना।

– पालतू जानवर मेट्रो में नहीं ले जा सकते।

– प्रोफेशनल कैमरे से फोटोग्राफी की तो परमिशन जरूरी होगी।

– खेलकूद का सामान ढंका हुआ या पैक हो।

– कोच में स्टिकर चिपकाया, विज्ञापन किया तो सीधे फाइन लगेगा।

– केवल दो सीलबंद शराब की बोतलें ले जा सकते हैं। ढक्कन खुला मिला तो माना जाएगा शराब पी है और जुर्माना तय।

– फर्श पर बैठे मिले तो 200 रुपए जुर्माना।

– गुटखा थूकने या शराब पीकर सफर करने पर टिकट जब्त, 200 रुपए फाइन।

– चाकू, हथौड़ा, पटाखे, हथियार पर रोक।

– सिख समाज के लोग कृपाण रख सकते हैं, लंबाई 9 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

रेडिसन तक चले, तब मिलेंगे अच्छे यात्री

मेट्रो ट्रेन शुरू जरूर हो गई है, लेकिन इसका लाभ असल यात्रियों को शुरूआत में कम ही देखने को मिलेगा। क्योंकि इसे जिस 6 किलोमीटर के हिस्से में चलाया जाएगा, वहां पर अभी ना तो इतनी ज्यादा कॉलोनियों के रहवासी हैं और ना ही कोई बाजार व स्कूल–कॉलेज। ऐसे में जब तक इसे रेडिसन चौराहे तक शुरू नहीं किया जा सकता। तब तक इसे अच्छे यात्री नहीं मिल सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें...पापा सही कहते हैं- भारत बुला रहा है एलन मस्क, आओ और जान लो अंदर के Space-X को

6 किलोमीटर का है सुपर प्रायोरिटी कॉरिडाेर

इंदौर मेट्रो ट्रेन का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें 5 स्टेशन - गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर नं 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा। साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा।

यह खबर भी पढ़ें...पीएम आवास योजना में ढिलाई पर प्रशासन की कड़ी करवाई, 14 सचिवों का वेतन रोका

कुल 31.32 किलोमीटर में होंगे 28 स्टेशन

इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से होगी। इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी (22.62 किमी एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत) इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के बाद अब एमपी के इन जिलों में कोरोना की दस्तक, देशभर में आंकड़े 4 हजार के पार

इंदौर मेट्रो की खास बातें

•वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच।

•एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।

•सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।

•दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।

•सभी स्टेशन व डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण।

•यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम ।

•दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।

•व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।

•QR आधारित टिकटिंग, AI ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

अभी यह है तैयारी

मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 किमी रूट को अभी शुरू किया गया है। इस सुपर प्रायोरिटी रूट के बाद स्टेशन नंबर तीन से रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। चार स्टेशन पर अभी काम बाकी है। मेट्रो स्टेशन पर अभी एस्केलेटर, प्रवेश व निकासी गेट लग रहे हैं। गांधीनगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक अगस्त तक मेट्रो चलाने की योजना है।

यह खबर भी पढ़ें...झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला वैन पर पलटा, मौके पर 9 की मौत

यह है मेट्रो का पहला चरण

मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.50 किमी लंबाई है। लेकिन इसमें भी प्राथमिकता आधार पर हिस्से बांटे गए हैं।

1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 6 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।

2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा

दूसरे चरण में यह रहेगा

1-रोबोट चौराहे से रीगल तक- 5.5 किमी

2-रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी

( कुल 14 किमी का हिस्सा)

-इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.32 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।

सुबह 8 बजे से चलेगी

मेट्रो सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक 12 घंटे लगातार चलेगी और हर आधे घंटे में एक ट्रेन होगी। यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर 6 किमी में अभी चल रही है। इस रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे। दिन भर में कुल 50 फेरे होंगे। शुरू में केवल पांच स्टेशन है। इसलिए किराया 20 से 30 रुपए के बीच ही होगा।



Tags:
  • इंदौर
  • ट्रेन
  • यात्री
  • मेट्रो
  • सफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि