इंदौर METRO को एक महीना हुआ पूरा, दिन के 500 से भी कम हुए यात्री, 25 प्रतिशत रियायत के साथ कर रहे सफर

इंदौर की मेट्रो में दिनों दिन यात्रियों का रुझान कम होता जा रहा है। जबकि सरकार ने इसे काफी उत्साह के साथ शुरू किया था। काफी तामझाम के साथ इसका उद्घाटन भी किया गया था।

author-image
Vishwanath Singh
New Update
Sourabh883
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

इंदौर में कुल 6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर में शुरू की गई मेट्रो को आज एक महीना हो गया है। इसकी शुरूआत वाले सप्ताह में जहां एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया था तो अब यह आंकड़ा बमुश्किल साढ़े 11 हजार तक पहुंच पाया है। सप्ताह में कुछ दिन तो ऐसे भी रहे, जबकि यात्री संख्या 500 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। केवल शनिवार और रविवार केवल दो दिनों में ही यात्री संख्या हजार से ऊपर पहुंच पाई है। मेट्रो में 25 प्रतिशत रियायत के साथ यात्री 21 सितंबर 2025 तक सफर कर पाएंगे।

यह है पिछले सप्ताह की स्थिति

इंदौर की मेट्रो में दिनों दिन यात्रियों का रुझान कम होता जा रहा है। जबकि सरकार ने इसे काफी उत्साह के साथ शुरू किया था। काफी तामझाम के साथ इसका उद्घाटन भी किया गया था। औपचारिक शुभारंभ से पहले ही कई मर्तबा शहर के जनप्रतिनिधियों ने इसकी राइड भी ले डाली थी। वहीं, पिछले सप्ताह में मेट्रो में 11579 यात्रियों ने सफर किया। जिन्होंने कि 22 जून -5273, 23 जून -690, 24 जून - 501, 25 जून - 717, 26 जून - 488, 27 जून - 503, 28 जून - 1289 और 29 जून को 4118 यात्रियों ने सफर किया।

mwtr22
मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या घटी

 

देश के प्रमुख शहरों में यह है यात्रियों की स्थिति

देश के बड़े शहरों में मेट्रो संचालन को लेकर जो स्थिति है उसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या औसतन 60 लाख से अधिक है। मुंबई मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 2025 में लगभग 3 लाख है। जयपुर मेट्रो में प्रतिदिन 50,000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। बेंगलुरु मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगभग 8.5 से 9 लाख हैं और हैदराबाद मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 5 लाख से अधिक है। 

नई समय-सारणी लागू और किराया भी बढ़ा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इंदौर मेट्रो की संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। यात्रियों की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों मेट्रो की नई समय-सारणी और किराए की नई दरें घोषित की गई थीं। यह बदलाव 23 जून 2025 से प्रभाव में आ गया था।

metr11
मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या घटी

पिछले एक सप्ताह में 16 हजार यात्री पहुंचे

मेट्रो में पिछले इसके पहले वाले एक सप्ताह में पहुंचने वाले यात्रियों की बात करें तो कुल 15947 यात्री पहुंचे हैं। वहीं शुरू के एक सप्ताह की बात करें तो इस दौरान कुल 1 लाख 43 हजार 301 यात्री मिले थे।

21 दिन में पौने दो लाख यात्री मिले

इंदौर मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ 31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उसके बाद से 21 जून तक में कुल 1 लाख 95 हजार 303 यात्रियों ने इसमें सफर किया है। इस दौरान यात्रियों को जहां पहला सप्ताह फ्री राइड मिली थी तो उसके बाद किराए में रियायत मिलती रही। अभी तक यात्रियों को किराए में 75 और 50 प्रतिशत रियायत मिल चुकी है। उसके बाद अब मेट्रो में यात्री टिकिट राशि पर 25 प्रतिशत रियायत के साथ सफर कर रहे हैं। 

समय-सारणी में बड़ा बदलाव

इंदौर मेट्रो की नई समय सारणी लागू हो चुकी है।

सोमवार से शुक्रवार 

  • संचालन समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

  • सेवा अंतराल: हर 1 घंटे में एक ट्रेन

शनिवार और रविवार

  • संचालन समय: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक (12 घंटे)

  • सेवा अंतराल: हर 30 मिनट में एक ट्रेन

इस बदलाव के पीछे मेट्रो प्रशासन का कहना है कि सप्ताह के कार्यदिवसों में मेट्रो में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है, वहीं सप्ताहांत पर राइडरशिप में बढ़ोतरी देखी गई है। इसीलिए सेवा को "डिमांड बेस्ड" बनाया गया है।

मेट्रो की सवारी हुई थोड़ी महंगी

मेट्रो की परिचालन लागत और विकास परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाया गया है।

22 जून 2025 से इंदौर मेट्रो का किराया भी बढ़ाया जा चुका है। अब:

  • न्यूनतम किराया: 15 रुपए प्रति व्यक्ति

  • अधिकतम किराया: 23 रुपए प्रति व्यक्ति

 

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इंदौर यात्री यात्रा मेट्रो सफर