इंदौर में मेट्रो टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या, पीएम के झंडी वाली पहली यात्रा में यात्री सभी महिलाएं होंगी

Sanjay Gupta | May 28, 2025, 19:32 IST
Photograph: (the sootr)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में मां अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह में इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ इंदौर में मेट्रो का नया अध्याय शुरू होगा।

INDORE. इंदौर में अब टेंपो की जगह मेट्रो चलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में मां अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह में इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ इंदौर में मेट्रो का नया अध्याय शुरू होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो के संबंध में नई घोषणा की है।



मंत्री विजयवर्गीय ने यह की बड़ी घोषणाएं

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर तीन बड़ी घोषणाएं बुधवार को की। इस दौरान उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा व अन्य साथ थे।



1- पहले मुख्य टर्मिनल का नाम मां अहिल्या टर्मिनल रखा जाएगा


2- पहली यात्रा में सभी यात्री महिलाएं होंगी, इसके लिए महापौर से कहा गया है कि वह महिला सफार्ईकर्मियों को भी बुलाएं, साथ ही टीसीएस, इन्फोसिस में काम करने वाली महिलाओं को भी, यह समभाव का प्रतीक बनें और सभी महिलाएं एक साथ इसमें सफर करें।


3- एक सप्ताह तक मेट्रो सफर मुफ्त रहेगा।



मैं महापौर था तब टेंपो था, अब मेट्रो

ये भी पढ़ें...



पूर्वी रेलवे की ब्लॉगर-यूट्यूबर को चेतावनी, स्टेशनों पर वीडियो और फोटोग्राफी बैन



ग्वालियर में नहाते समय साबुन से निकला ब्लेड, 10 साल के बच्चे का गाल कटा



अभी यह है तैयारी

मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.5 किमी रूट को अभी शुरू किया जा रहा है। इस सुपर प्रायोरिटी रूट के बाद स्टेशन नंबर तीन से रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। चार स्टेशन पर अभी काम बाकी है। मेट्रो स्टेशन पर अभी एस्केलेटर, प्रवेश व निकासी गेट लग रहे हैं। गांधीनगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक अगस्त तक मेट्रो चलाने की योजना है।



यह है मेट्रो का पहला चरण

मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.50 किमी लंबाई है। लेकिन इसमें भी प्राथमिकता आधार पर हिस्से बांटे गए हैं।


1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 5.5 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।


2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा


दूसरे चरण में यह रहेगा


1- रोबोट चौराहे से रीगल तक- 5.5 किमी


2- रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी


( कुल 14 किमी का हिस्सा)


- इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.50 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।



ये भी पढ़ें...



कैबिनेट का फैसला: रतलाम-नागदा, वर्धा-बल्हारशाह रूट पर नई रेललाइन को मंजूरी



अब मालकिन कहिए... मध्य प्रदेश में महिलाओं ने खरीदी 38 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी



अभी यह किराया तय हुआ है- मिलेगी बंपर छूट

वहीं मेट्रो का प्रारंभिक किराया तय किया गया है। स्टेशन संख्या 1 से दो तक के लिए 20 रुपए, तीन से पांच तक के लिए 30 रुपए, 6 से 8 के लिए 40 रुपए, स्टेशन 9 से 11 तक के लिए 50 रुपए, स्टेशन 12 से 14 तक के लिए 60 रुपए और 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए होगा।



मेट्रो कॉर्पोरेशन ने किराया सूची जारी कर दी है लेकिन पहले सप्ताह यात्रा पूर तरह से फ्री रहेगी, दूसरे सप्ताह इसमें 75 फीसदी की छूट मिलेगी तो फिर तीसरे सप्ताह 50 फीसदी की और आखिरी चौथे सप्ताह से तीन माह तक टिकट पर 25 फीसदी छूट मिलेगी।



सुबह 8 बजे से चलेगी

मेट्रो सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक 12 घंटे लगातार चलेगी और हर आधे घंटे में एक ट्रेन होगी। यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर 5.5 किमी में अभी चलेगी। इस रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे। दिन भर में कुल 50 फेरे होंगे। शुरू में केवल पांच स्टेशन है इसलिए किराया 20 से 30 रुपए के बीच ही होगा।



कैलाश विजयर्गीय | पीएम मोदी | मोहन यादव | लाड़ली बहना



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • पीएम मोदी
  • इंदौर
  • लाड़ली बहना
  • मोहन यादव
  • इंदौर मेट्रो
  • कैलाश विजयर्गीय