पूर्वी रेलवे की ब्लॉगर-यूट्यूबर को चेतावनी, स्टेशनों पर वीडियो और फोटोग्राफी बैन

Sandeep Kumar | May 28, 2025, 19:26 IST
Share
railway-ban-on-station-filming-bloggers
railway-ban-on-station-filming-bloggers

देश की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूर्वी रेलवे ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों पर कोई भी ब्लॉगर या यूट्यूबर विस्तृत वीडियो या तस्वीरें नहीं ले सकेगा।

पूर्वी रेलवे ने सभी ब्लॉगर और यूट्यूबर को चेतावनी दी है कि स्टेशनों की फोटो या वीडियो न बनाएं। अधिकारियों ने कहा है कि सभी स्टेशनों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। किसी को भी महत्वपूर्ण स्टेशनों की तस्वीरें लेने नहीं दी जाएंगी। यह चेतावनी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद आई है। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को जानकारी देने के आरोप में पकड़ी गई थीं। रेलवे अधिकारी अब जासूसी को लेकर सतर्क हैं।

वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी बैन

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की कोई भी तस्वीर या वीडियो लेना प्रतिबंधित है। हालांकि यह नियम पहले से ही लागू है, लेकिन अब सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देशभर में बढ़ते सुरक्षा अलर्ट और उभरती स्थितियों को देखते हुए रेलवे ने निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़िए... कैबिनेट का फैसला: रतलाम-नागदा, वर्धा-बल्हारशाह रूट पर नई रेललाइन को मंजूरी

रेलवे ब्लॉगिंग को लेकर जताई चिंता

रेलवे अधिकारी ने कहा कि कई यूट्यूबर और ब्लॉगर रेलवे स्टेशनों के वीडियो ब्लॉग बनाने की कोशिश करते हैं। इन वीडियोज में कई बार रेलवे की सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संरचनाओं की जानकारी सार्वजनिक हो जाती है, जो जासूसी और सुरक्षा उल्लंघन का कारण बन सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... अब मालकिन कहिए... मध्य प्रदेश में महिलाओं ने खरीदी 38 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी

सभी क्षेत्रों और मंडलों में निर्देश पहले से लागू

पूर्वी रेलवे ने बताया कि सभी सेक्शन और डिवीजनों में पहले से ही वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लागू है, लेकिन कुछ कंटेंट क्रिएटर्स इसके नियमों की अनदेखी करते हैं। अब अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे स्टेशन परिसरों में कैमरा उपकरणों पर कड़ी नजर रखें और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में बनी फिल्म होमबाउंड ने कान्स में बटोरी वाहवाही, दुनियाभर में छाया भोपाल

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

रेलवे ने कहा है कि यह प्रतिबंध केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाया गया है और इसका उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रेलवे ने ब्लॉगर और यूट्यूबर समुदाय से विशेष आग्रह किया है कि वे जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नियमों का पालन करें और ऐसी गतिविधियों से दूर रहें जो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए... सेक्स रैकेट केस: मंगेतर ने प्रेमिका को बताया भारतीय, पुलिस पर गंभीर आरोप

जासूसी की घटना से रेलवे सतर्क

गौरतलब है कि हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है और अब संवेदनशील जानकारी को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। रेलवे स्टेशनों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर फोटो और वीडियो लेना सीधे तौर पर सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

एक नजर पूर्वी रेलवे मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर

पूर्वी रेलवे जोन का मुख्यालय 1952 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय कोलकाता है। यह ईस्ट इंडियन रेलवे को मिलाकर बना था। इस जोन में चार प्रमुख डिवीजन हैं। वे कोलकाता, हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा टाउन हैं।

कोलकाता रेलवे स्टेशन

कोलकाता रेलवे स्टेशन जिसे पहले चितपुर रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था। कोलकाता स्टेशन भारत में पांच बड़े रेलवे स्टेशनों में से एक है। कोलकाता रेलवे स्टेशन 1854 में स्थापित किया गया था। यह भारत के सबसे पुराने और व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है।

हावड़ा रेलवे स्टेशन

हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन हावड़ा एवं कोलकाता शहर का रेलवे स्टेशन है। यह हुगली नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। इसके 23 प्लेटफार्म इसे भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में एक बनाते हैं। 1854 यहां की पहली ट्रेन चली थी।

सियालदह रेलवे स्टेशन

सियालदह, पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यह कोलकाता में स्थित है। सियालदह रेलवे स्टेशन 1869 में बना था। वाल्टर ग्लेनविले ने इसे डिजाइन किया था

आसनसोल रेलवे स्टेशन

आसनसोल जंक्शन रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में स्थित है। यह पूर्वी रेलवे जोन का एक महत्वपूर्ण मंडल है। स्टेशन हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर है। यह भारत का आठवां सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। आसनसोल जंक्शन रेलवे स्टेशन, जो पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी स्थापना 1925 में हुई थी।

मालदा टाउन रेलवे स्टेशन

पूर्वी रेलवे जोन के मालदा रेलवे डिवीजन के अंतर्गत हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी लाइन पर एक रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे डिवीजन 1975 में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के मालदा जिले में स्थित है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • यूट्यूबर
  • रेलवे स्टेशन
  • कोलकाता
  • आसनसोल
  • हावड़ा
  • ज्योति मल्होत्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती