मध्य प्रदेश में बनी फिल्म होमबाउंड ने कान्स में बटोरी वाहवाही, दुनियाभर में छाया भोपाल

The Sootr | May 28, 2025, 17:50 IST
Share
madhya-pradesh-homebound-film-success-cannes-bhopal
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में बनी फिल्म 'होमबाउंड' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में चुना गया। प्रीमियर पर दर्शकों ने 9 मिनट तक तालियां बजाईं। फिल्म ने भोपाल और मध्य प्रदेश की प्रतिभा को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की धरती पर शूट हुई एक और फिल्म ने दुनिया भर में स्टेट का नाम रोशन किया है। फिल्म होमबाउंड को 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में जगह मिली है, जो वहां बेहद खास और प्रतिष्ठित कैटेगरी मानी जाती है।

यह इस साल भारत से चुनी गई एकमात्र फिल्म है। फिल्म का प्रीमियर होते ही दर्शकों ने खड़े होकर 9 मिनट तक तालियां बजाईं। इस सराहना ने सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि भोपाल और मध्यप्रदेश की सृजनात्मक शक्ति को भी ग्लोबल मंच पर दिखाया।

19d2d952-678
19d2d952-678

फिल्म के निर्देशक हैं नीरज घेवान, जिन्हें 'मसान' जैसी शानदार फिल्म के लिए पहचाना जाता है। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है, जिसके निर्माता करण जौहर हैं। होमबाउंड में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। खास बात यह भी है कि ऑस्कर विजेता और विश्वविख्यात डायरेक्टर मार्टिन स्कॉर्सेसे भी इस फिल्म से जुड़े हैं।

भोपाल बना फिल्ममेकर्स की पहली पसंद

Homebound (2025) - IMDb
Homebound (2025) - IMDb

होमबाउंड की पूरी शूटिंग भोपाल और आस-पास के इलाकों में की गई है। फिल्म की लोकेशन में यहां की झीलें, पुराने मोहल्ले, सांस्कृतिक विविधता और शहरी रंगों की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की टीम ने मध्यप्रदेश में शूटिंग को बेहद सहज और यादगार बताया है। उन्होंने कहा कि यहां की खूबसूरत लोकेशंस, प्रशासनिक मदद और स्थानीय लोगों का सहयोग ऐसा अनुभव रहा, जो दोबारा लौटने को मजबूर करता है।

सरकार की नीतियों ने खोले नए रास्ते

दरअसल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि ईज ऑफ शूटिंग के लिए भी जाना जाता है। नई फिल्म टूरिज्म पॉलिसी के चलते फिल्म मेकर्स को सिंगल विंडो से परमिशन मिल रही है। अब तक प्रदेश में 350 से ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है।

12 हिंदी फिल्मों, 1 तेलुगु फिल्म और 6 वेब सीरीज को 24 करोड़ रुपए से ज्यादा की सब्सिडी दी गई है। यही वजह है कि प्रदेश को 2022 में 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • करण जौहर
  • फिल्म
  • जान्हवी कपूर
  • कान्स फिल्म फेस्टिवल
  • ईशान खट्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच