इंदौर में एमजी रोड पर अंडरग्राउंड मेट्रो नहीं चाहते नगरीय प्रशासन मंत्री
Sanjay Gupta | Apr 02, 2025, 20:58 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर में एमजी रोड पर मेट्रो का मार्ग पिलर पर होगा या अंडरग्राउंड, इस सवाल का जवाब दस महीने बाद भी नहीं मिल पाया। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहले विकल्पों का सर्वे करने की बात की थी, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ।
INDORE. इंदौर में एमजी रोड पर मेट्रो किस तरह रहेगी क्या यह पिलर पर होगी या फिर अंडरग्राउंड। इस सवाल का जवाब 10 माह में भी नहीं मिला है। दस माह पहले 17 जून2024 को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सुझाव लिए थे और एक महीने में विकल्पों का सर्वे कर आगे काम करने की बात कही थी। इसके बाद फिर बुधवार दो अप्रैल 2025 को बैठक हुई और बात वहीं की वहीं है।
हालांकि मेट्रो के पहले तय रूट के अनुसार इंदौर में मेट्रो बंगाली चौराहे से पलासिया तक पिलर पर और फिर पलासिया के आगे टीआई माल से यह अंडरग्राउंड होना शुरू हो जाएगी और हाईकोर्ट आते-आते पूरी तरह अंडरग्राउंड होकर एयरपोर्ट की ओर जाएगी।
बुधवार को इंदौर में मेट्रो को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक ली। इसमें फिर वही बात उठी, कुछ लोग इसे पलासिया से ही अंडरग्राउंड लेने की बात कह रहे थे तो कुछ लोगों ने एमजी रोड पर पिलर पर ही मेट्रो ले जाने की बात कही। वहीं पुराना सुझाव फिर आया कि इसे एग्रीकल्चर कॉलेज वाले रूट से एमवाय की ओर लाना चाहिए और एमजी रोड को नहीं छेड़ा जाए। मंत्री विजयवर्गीय ने बुधवार को एमजी रोड पर मेट्रो के रूट का निरीक्षण भी किया। इसके बाद कहा कि- एमजी रोड पर हम मेट्रो अंडर ग्राउंड नहीं चाहते हैं। यह शहरवासियों पर बोझ नहीं बल्कि उपयोगी होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेट्रो लाइन अंडर ग्राउंड हुई तो इससे एमजी रोड खराब हो जाएगी। एमजी रोड से मेट्रो के अंडर ग्राउंड जाने से मुक्ति चाहते हैं। इस पर तीन-चार विकल्प थे, इस पर मेट्रो की टीम और हमारे एक्सपर्ट बैठक करेंगे। फिर एक सप्ताह बाद बैठक करेंगे और शहर के लिए बेहतर विकल्प चुनेंगे।
विजयवर्गीय ने कहा कि पहले जब मेट्रो को लेकर अधिकारियों ने बैठक ली थी तो जनप्रतिनिधियों को गलत जानकारी दी गई। अब ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा जो शहर हित में ना हो। लेकिन उधर केंद्र सरकार पहले ही मेट्रो रूट और स्टेशन का नोटिफिकेशन कर चुकी है। इसके चलते इसमें बदलाव की गुंजाइश कम है। मेट्रो रेल कार्पोरेशन पहले ही अंडर ग्राउंड रुट के लिए निर्माण कंपनी तय कर चुका।
मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो के कामर्शियल रन को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि घाटा लेकर हम मेट्रो नहीं चलाएंगे। इससे संकेत जाता है कि टिकट के दाम बहुत अधिक रियायत वाले नहीं होने वाले हैं। मंत्री ने कहा कि विधिवत प्लानिंग के साथ मेट्रो शुरू किया जाएगा। इसमें जल्दबाजी में नहीं हैं। अभी मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक-तीन के बीच 5.90 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो रेल चलाने की तैयारी कर रहा है।
पहले से यह रूट तय है
अब बैठक के बाद यह बोले मंत्री विजयवर्गीय
अंडरग्राउंड हुई तो एमजी रोड खराब हो जाएगी
पहले अधिकारियों ने गलत जानकार दी
टिकट रेट ज्यादा होने की ओर इशारा
thesootr links
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA