इंदौर के मंत्री के करीबी सोंटा सरदार और बेटे करण ने फिर की गुंडागर्दी

Sanjay Gupta | Nov 28, 2024, 16:02 IST
Share
sonta vs beta karan
sonta vs beta karan

सोंटा खुद को मंत्री का करीबी बताता है। इस पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज रहे हैं। सात महीने पहले बेटे करण ने नशे में खजराना में रोबोट चौराहे पर पुलिस वालों से बदतमीजी की और वर्दी पर भी हाथ डाल दिया था।

INDORE. बीजेपी सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट अपने समर्थक और करीबियों से ही परेशान हैं। कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी का विवाद जारी है और अब एक और करीबी सोंटा सरदार ने कांड कर दिया। वैसे सात माह पहले सोंटा के बेटे करण सिंह ने भी कांड किया था, जब खजराना चौराहे पर पुलिसकर्मी को पीटा था और मूंछ पर ताव दिखाया था। जब मंत्री सिलावट कांग्रेस में थे तब यह खुद को कांग्रेसी बोलता था, इस पर युवती को घर में घुसकर छेड़ने और परिवार को धमकाने का भी केस दर्ज हो चुका है और इस मामले में पुलिस पांच साल पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.31.47
WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.31.47

यह किया सोंटा और उसके बेटे ने

रुपए के विवाद को लेकर सोंटा सरदार, उसके बेटे करण सिंह धारीवाल और उनके साथियों ने डेयरी पर जमकर तोड़फोड़ की। डेयरी मालिक की पत्नी से भी बद्तमीजी की, धक्का दिया। कर्मचारियों को पीटा। भंवरकुआं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.34.50
WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.34.50

इन पर हुआ केस

पुलिस के अनुसार किशन पुत्र गोकुल अहीर की शिकायत पर स्वर्ण सिंह और सोंटा सरदार निवासी शिवमपुरी कॉलोनी पर केस हुआ है। साथ ही उनके साथ बेटे करण सिंह धारीवाल, छोटू शिंदे के खिलाफ भी 115(2),296,351(2),3(5),324(4) BNS की धाराओं में केस दर्ज हुआ।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.34.51
WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.34.51

पीड़ित ने बताया ऐसे हुआ

किशन अहीर की भोलाराम उस्ताद मार्ग पर द्वारकाधीश नाम से दूध डेयरी है। आठ साल पहले सोंटा ने उसे 6.50 लाख रुपए उधार लिए। लेकिन अभी तक राशि नहीं लौटाई। बुधवार को किशन दुकान पर नहीं थे। पत्नी सीता और कर्मचारी अमन बैठे थे। सोंटा सरदार अपने साथियों के साथ यहां आया और बदतमीजी की, पत्नी सीता को धक्का मारा और दुकान में तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी दी।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.30.15
WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.30.15

पहले भी कई कामों में उलझा है सोंटा

सोंटा खुद को मंत्री का करीबी बताता है। इस पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज रहे हैं। सात महीने पहले बेटे करण ने नशे में खजराना में रोबोट चौराहे पर पुलिस वालों से बदतमीजी की और वर्दी पर भी हाथ डाल दिया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। और जुलूस भी निकला था।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.30.59
WhatsApp Image 2024-11-28 at 14.30.59

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • तुलसीराम सिलावट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लिस्टेड गुंडे सोंटा सरदार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि