इंदौर में यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने राहुल गांधी को कहा आतंकवादी नंबर वन, उनके धर्म पर भी उठाए सवाल, बोले- हर आतंकवादी मुस्लिम ही
Sanjay Gupta | Sept 16, 2024, 17:57 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर में यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि आज हर आतकंवादी मुस्लिम ही क्यों है। सिख, ईसाई या हिंदू क्यों नहीं है। आतंकवादी के बच्चे तो विदेशों में पढ़ते है लेकिन गरीब मुस्लिमों को मदरसों के जरिए कट्टर बना दिया जाता है...
INDORE. उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने सोमवार को इंदौर दौरे पर रहे और इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक विवादित बयानों की झड़ी लगा दी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह नंबर वन आतंकवादी है, इस देश में डिवाइड एंड रूल कर अंग्रेज मर गए, लेकिन औलाद छोड़ गए। उनका धर्म ना ईसाई है, ना वह मुस्लिम रहे, मां क्रिश्चियन थी, बाबा मुस्लिम थे, वह न हिंदू और न क्रिश्चियन है, वह पांचवी जाति बन गए हैं। लुटेरे के रूप में वह इटली से आए थे। सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दूसरा आतंकवादी और महा भ्रष्टाचारी बताया। इसके पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू भी राहुल गांधी को आतंकवादी बोल चुके हैं।
रघुराज ने कहा कि आज हर आतकंवादी मुस्लिम ही क्यों है। सिख, ईसाई या हिंदू क्यों नहीं है। हर आतंकवादी मदरसे के जरिए कट्टर बनता है, आतंकवादी के बच्चे तो विदेशों में पढ़ते है लेकिन गरीब मुस्लिमों को कट्टर बना दिया जाता है। वक्फ को लेकर उन्होंने कहा कि देश में 9 लाख एकड़ विवादित जमीन है, जिन पर गुंडे, माफिया कब्जे कर रहे हैं, यह सब कांग्रेस की देन है।
ये खबर भी पढ़ें...
धोखाधड़ी में फंसी FIITJEE कोचिंग के फिर लगे विज्ञापन, अब 600 करोड़ की स्कॉलरशिप का वादा
अनुसूचित जाति, जनजाति में आरक्षण को लेकर सिंह ने कहा कि मंत्री, आईएएस, क्रीमीलेयर के परिवार में आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। लेकिन दबे-कुचले लोगों को मिलते रहना चाहिए।
हर आतकंवादी मुस्लिम ही
ये खबर भी पढ़ें...
धोखाधड़ी में फंसी FIITJEE कोचिंग के फिर लगे विज्ञापन, अब 600 करोड़ की स्कॉलरशिप का वादा
मंत्री, आईएएस क्रीमीलेयर परिवार में आरक्षण नहीं मिले
वन नेशन वन इलेक्शन हो
- मंत्री ने कहा कि अभी चुनाव में एक लाख करोड़ खर्च होते हैं, यदि वन नेशन वन इलेक्शन होगा तो 90 हजार करोड़ बचेंगे जो विकास में खर्च होंगे, दस हजार करोड़ में पूरा चुनाव हो जाएगा।
- कांग्रेस बेईमानों की व्यक्तिगत पार्टी है। घर परिवार की पार्टी है. महात्मा गांधी ने तो कहा था कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन बेईमानों ने नहीं की। गोरे अंग्रेज चले गए, काले अंग्रेज रह गए।
- कांग्रेस जाति में बांट रही है, मुस्लिम में भी जाति होती है लेकिन इसकी बात राहुल गांधी नहीं करते हैं।
- बेरोजगारी पर कहा कि आज दुनिया में सर्वाधिक जीडीपी हमारी है और देश सुरक्षित पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में हैं। यदि दुनिया में चुनाव हो वह दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष चुने जाएंगे।
- बांग्लादेश में हिंदू को पकड़कर धर्म परिवर्तना कराया जा रहा है। हमारे यहां 99 फीसदी मुस्लिम हिंदू ही है जो कन्वर्ट है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA