MP में 2 साल के बेटे के गले पर चाकू रख मां के साथ किया दुष्कर्म , धर्म बदलने के लिए भी डाला दबाव

Vikram Jain | May 18, 2024, 21:54 IST
Indore Model Rape Case Rape threatening sacrifice child Indore Crime News
मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स ने बच्चे की हत्या की धमकी देकर मॉडलिंग करने वाली महिला से दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मॉडल को इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

संजय गुप्ता@INDORE. मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक मॉडल के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इसके लिए आरोपी काशान खान ने मॉडल के दो साल के मासूम बेटे के गले पर चाकू रख कर धमकी दी थी। साथ ही कहा कि जिस तरह बकरे की कुर्बानी देता हूं, तेरे बेटे की भी दे दूंगा। साथ ही आरोपी अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मॉडल को इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। पुलिस ने मॉडल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी काशान पीड़ित महिला के पति का दोस्त है।



काशान पर इन धाराओं में केस दर्ज


मामले में आरोपी काशान खान पिता इरफान शेख के खिलाफ एमआईजी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 376(2(n) और 506 धारा के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी काशान 8 एक पुष्पनगर श्रीनगर एक्सटेंशन एमआईजी कॉलोनी इंदौर का निवासी है। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।



ये खबर भी पढ़ें.. पंजाब ज्वेलर्स पर केस : रिंग में सोने का वजन बताया कम, वेट मशीन में गड़बड़ी



ये खबर भी पढ़ें.. छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात , एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल , आरोपी ने लगाई फांसी



पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती


पीड़ित मॉडल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि काशान उसके पति का दोस्त है और उससे हमारे पारिवारिक संबंध रहे हैं। वह मुझे दीदी बोलता था। मैं मॉडलिंग भी करती हूं। एक दिन उसने फोन कर घर बुलाया और कहा कि एक मॉडलिंग का ऑफर है, उनसे मिलवाना है। मैं बेटे के साथ वहां गई तो अंदर बुलाया। इसी बीच उसने छुरा निकाला और बेटे के गले पर रखकर धमकाया और कहा कि मैं जो कहता हूं वह नहीं किया तो मैंने इस छुरे से कई बकरे को कुर्बान किया है, आज तेरे बेटे का गला काटकर कुर्बान कर दूंगा। फिर उसने मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उसने बाद में कहा कि मैंने वीडियो, फोटो ले लिए हैं, किसी को बताया तो इसे बाहर कर दूंगा। साथ ही फिर इस्लाम कबूल करने और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। उसने मुझसे रुपए भी लिए।



ये खबर भी पढ़ें... नर्सिंग की छात्रा ने काटा खुद का गला



ये खबर भी पढ़ें.. आत्महत्या से पहले दुल्हन बना युवक, पुलिस को समझ नहीं आ रही गुत्थी...जानें कहां का है मामला



इंदौर में मॉडल से रेप, बेटे की हत्या की धमकी देकर मां से रेप, इंदौर क्राइम न्यूज, इंदौर न्यूज Model raped in Indore, Rape of mother after threatening to kill her son Indore Crime News, Indore News



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Crime News
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • इंदौर में मॉडल से रेप
  • बेटे की हत्या की धमकी देकर मां से रेप
  • Model raped in Indore
  • Rape of mother after threatening to kill her son