इंदौर में 1.5 करोड़ दिये, दस क्विटंल रूई-बाती के साथ हजारों ध्वजाओं की मांग, कारीगर दिन-रात काम में जुटे

Pratibha Rana | Jan 09, 2024, 24:00 IST
Share
इंदौर में 1.5 करोड़ दिये, दस क्विटंल रूई-बाती के साथ हजारों ध्वजाओं की मांग, कारीगर दिन-रात काम में जुटे
इंदौर में 1.5 करोड़ दिये, दस क्विटंल रूई-बाती के साथ हजारों ध्वजाओं की मांग, कारीगर दिन-रात काम में जुटे

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की बैठक में एक करोड़ 11 लाख दिये लगाए जाने की घोषणा के बाद शहर में दियों की मांग बढ़ गई है।

संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर इंदौर में भी दूसरी दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की बैठक में एक करोड़ 11 लाख दिए लगाए जाने की घोषणा के बाद शहर में दियों की मांग बढ़ गई है। इसके साथ इनमें लगने वाली रूई-बाती के साथ ही घरों में ध्वजा लगाने के लिए भी लोग उत्सुक है। कुम्हार दीपावली के बाद दूसरी बार दीपक बना रहे हैं।

कारोबारी से लेकर कारीगर तक उत्साह में

कारोबारी बताते हैं कि अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख घोषित हुई 16-18 घंटे 20 से ज्यादा कारीगर ध्वजा बनाने में जुटे हुए हैं। संभवत: पहला मौका है जब ध्वजा की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं,रूई की बाती के व्यापारी कहते हैं आम दिनों में तीन क्विंटल रूई की बाती बिकती थी, लेकिन यह डिमांड 8 क्विंटल से ज्यादा हो गई है। 22 जनवरी तक यह डिमांड 12 क्विंटल तक जाएगी। ऐसा पहली बार हुआ है।

इन सामग्रियों की मांग

-1.5 करोड़ से ज्यादा दीपक की डिमांड

-10 हजार से ज्यादा मंदिर, मोहल्ले-इलाकों और घरों में ध्वजा लगेगी

-10 क्विंटल तक बढ़ेगा रूई-बाती का प्रोडक्शन

-08 क्विंटल रूई की बाती की डिमांड इन दिनों

घरों के साथ मोहल्ले में भी लगेंगे दिये

आमजन में भारी उत्साह है। बताया जाता है कि 11 दीपक औसत एक घर में कम से कम लगेंगे। मंदिरों, मोहल्लों और अन्य स्थानों पर लगने वाले दीपक अलग हैं। एक महीने में एक हजार से ज्यादा नई दुकानों से धर्म ध्वजा बिकने लगीं है। पिछले कुछ समय में एक हजार से ज्यादा नई दुकानों से केसरिया ध्वजाएं बिकने लगी हैं। 21-22 जनवरी के लिए ध्वजा की डिमांड बहुत ज्यादा है। इधर, पूजन सामग्री से जुड़े व्यवसायी कहते हैं ध्वजा-पूजन सामग्री के लिए दुकानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेढ़ हजार से ज्यादा दुकानों से ध्वजा, पूजन सामग्री बिक रही है। मूसाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में बीते एक महीने से 18 घंटे तक प्रोडक्शन और पैकिंग हो रही है।

Tags:
  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Ram Mandir Prath Pratishtha
  • राम मंदिर प्राठ प्रतिष्ठा
  • Preparation second Diwali in Indore
  • Indore lit up like Diwali
  • इंदौर में दूसरी दिवाली की तैयारी
  • दूसरी दिवाली की तैयारी में इंदौर
  • दिवाली की तरह जगमग होगा इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग