मस्जिदों पर अजान के लिए एक-एक लाउडस्पीकर लगाने की मांग, काजी बोले- आवाज नहीं आने से नमाज से दूर हो रहे लोग
Jitendra Shrivastava | Jun 27, 2024, 20:15 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में इंदौर के 34 मस्जिदों के मौलवियों और मस्जिद कमेटी ने जिला प्रशासन से अजान के लिए एक-एक लाउड स्पीकर लगाने की अनुमति मांगी है। साथ ही तय डेसीबल में ही इन लाउडस्पीकर को चलाने की बात कही गई है...
मप्र में सीएम बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहला आदेश शोर को लेकर किया था। इसके बाद धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाए गए। अब इंदौर में मस्जिदों पर अजान के लिए एक-एक लाउडस्पीकर लगाने की मांग उठी है। शहर काजी ने इसके लिए तर्क दिया कि अजान की आवाज नहीं आने से लोग नमाज से दूर हो रहे हैं।
इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 200 मस्जिद हैं। इनमें से करीब 34 मस्जिदों के मौलवियों और मस्जिद कमेटी ने जिला प्रशासन से अजान के लिए एक-एक लाउड स्पीकर लगाने की अनुमति मांगी है। प्रशासन ने सभी आवेदनों को पुलिस में जांच के लिए पहुंचाया है। तय डेसीबल में ही इन लाउडस्पीकर को चलाने की बात कही गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली, हरियाणा से महंगी शराब बुलाकर फ्लिपकार्ट से घरों में कर रहे थे डिलीवरी, 11 लाख की शराब पकड़ाई
शहर काजी डॉ. इशरत अली ने कहा कि लाउड स्पीकर हटवाना सही नहीं, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह कहीं नहीं कहा कि आप अपने धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाएं। दूसरी बात आम लोगों की शिकायत है कि सड़कों पर तेज आवाज में डीजे बजते हैं उस पर भी रोक लगनी चाहिए। धर्मशाला में जो देर रात तक बाजे बजाते हैं, उस पर रोक लगाना चाहिए। मस्जिदों ने क्या बिगाड़ा है
इंदौर में मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने की कार्रवाई पर शहर काजी इशरत अली ने पहले भी आपत्ति ली थी। इसे लेकर उन्होंने समाज जनों के साथ तत्कालीन कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी और वर्तमान कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी।
खजराना, धार रोड, चंपा बाग, आजाद नगर, जिंसी, निपानिया, कड़ाव घाट, महू नाका, कटकटपुरा, बंबई बाजार, चंद्रभागा, हरसिद्धि, श्रीनगर मेन रोड सहित ग्रामीण क्षेत्र देपालपुर की 3 मस्जिदों पर एक-एक लाउड स्पीकर लगाए जाने की मांग एक बार फिर उठी है । मस्जिद कमेटी ने जिला प्रशासन को आवेदन सौंप नियम मुताबिक कम आवाज में लाउड स्पीकर के माध्यम से अजान की अनुमति मांगी है।
34 मौलवियों ने की मांग
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली, हरियाणा से महंगी शराब बुलाकर फ्लिपकार्ट से घरों में कर रहे थे डिलीवरी, 11 लाख की शराब पकड़ाई
डीजे और ढोल पर होनी चाहिए कार्रवाई
शहर काजी ने ली थी आपत्ति
इन इलाकों की मस्जिद कमेटी ने मांगी इजाजत
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari