इंदौर में स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम में स्मार्ट वॉच से कर रहा था नकल, ब्लूटूथ लाइट से पकड़ा गया

Vishwanath Singh | Aug 25, 2025, 12:19 IST
Share
Sourabh957
Sourabh957

परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर अभ्यर्थी को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ऑब्जर्वर ने देखा कि वह स्मार्ट वॉच के जरिए ब्लूटूथ लगाकर नकल करने की कोशिश कर रहा था। घड़ी से निकल रही हल्की नीली रोशनी ने उसकी पोल खोल दी।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम में हाईटेक तरीके से नकल करते एक स्टूडेंट पकड़ में आया है। रविवार को यह परीक्षा इंदौर के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस बार परीक्षा में उपस्थिति केवल 55% ही रही। यानी 8 हजार आवेदनकर्ताओं में से करीब 4400 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।

स्मार्ट वॉच से नकल, ब्लूटूथ लाइट ने खोली पोल

परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर अभ्यर्थी को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ऑब्जर्वर ने देखा कि वह स्मार्ट वॉच के जरिए ब्लूटूथ लगाकर नकल करने की कोशिश कर रहा था। घड़ी से निकल रही हल्की नीली रोशनी ने उसकी पोल खोल दी। फिलहाल उसका नकल प्रकरण बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारों का कहना है कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर उम्मीदवार की परीक्षा निरस्त कर दी जाती है।

PSC के मुताबिक, परीक्षा शांतिपूर्ण रही

पीएससी ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई ने कहा कि परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक पूरी हो गई है। केवल एक नकल का मामला सामने आया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग INFOBEANS कंपनी को सिंगल टेंडर से 50 साल के लिए लीज पर दे दी, विवाद

परिणाम जल्द, प्रतिस्पर्धा घटी

आयोग एक से सवा माह में परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इंटरव्यू अगले साल जनवरी-फरवरी तक होने की संभावना है। इस बार उपस्थिति कम रहने से प्रतिस्पर्धा घटी है। एक पद पर पहले लगभग 350 दावेदार थे, जो अब घटकर करीब 158 रह गए हैं।

रिक्तियों का यह हाल

  • 2021 में स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस के 493 पद निकले थे।
  • 2022 में यह घटकर केवल 36 पद रह गए।
  • 2023 में कोई भर्ती नहीं हुई।
  • 2024 में नाममात्र की वैकेंसी निकली।
  • इस बार परीक्षा केवल 23 पदों के लिए आयोजित की गई।

परीक्षा का यह है पैटर्न

  • पहला पेपर: सामान्य अध्ययन – 150 अंक, 50 प्रश्न।
  • दूसरा पेपर: विषय आधारित (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) – 300 अंक, 100 प्रश्न।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • स्टूडेंट
  • स्मार्ट वॉच
  • नकल
  • ब्लूटूथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती