इंदौर का नगर निगम हुआ हजार करोड़ी, पहली बार राजस्व वसूली में बना रिकॉर्ड
Vishwanath Singh | Mar 31, 2025, 21:42 IST
The Sootr
नगर निगम ने अपने इतिहास में पहली बार 1000 करोड़ रुपए से अधिक की राजस्व वसूली का ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त किया है। निगम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पाने के लिए लगातार समीक्षा बैठकों की गई।
इंदौर के नगर निगम ने 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इसने 1000 करोड़ रुपए का राजस्व जमा कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर ने लगातार बैठकें कीं और टीम से बात करते रहे। इसके अलावा सार्वजनिक रूप से टैक्स जमा करने को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाए गए। इसी के चलते यह सफलता हासिल हुई है।
नगर निगम ने अपने इतिहास में पहली बार 1000 करोड़ रुपए से अधिक की राजस्व वसूली का ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त किया है। निगम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पाने के लिए लगातार की गई समीक्षा बैठकों, करदाताओं को दी गई प्रोत्साहन योजनाओं व शासन के निर्देशानुसार विभिन्न रियायत योजनाओं का लाभ निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिला, जिससे राजस्व वसूली में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई।
वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा चलाए गए विशेष राजस्व वसूली अभियान के तहत 31 मार्च को रात 8 बजे तक ही निगम के खजाने में 980 करोड़ रुपए की राशि जमा हो चुकी थी। वहीं, देर रात तक विभिन्न कैश काउंटरों से प्राप्त राशि की पोस्टिंग जारी थी। उनके आंकड़े मिलने के बाद यह राशि 1000 करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मल्हारगंज तहसील ऑफिस शिफ्टिंग में मनोज नहीं चाहते, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आए
1. समीक्षा बैठकें एवं निगरानी : महापौर एवं आयुक्त, राजस्व प्रभारी द्वारा नियमित रूप से राजस्व वसूली की समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं, जिससे अभियान को निरंतर गति मिली।
2. करदाताओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएं:अग्रिम कर भुगतान करने वालों को आकर्षक इनाम, छूट एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए, जिससे नागरिकों ने समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित महसूस किया।
3. सार्वजनिक जागरूकता अभियान:करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
4. डिजिटल एवं कैशलेस भुगतान को बढ़ावा:कर संग्रहण को सुगम बनाने के लिए डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं को प्रोत्साहित किया गया।
यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
नगर निगम आगामी वर्षों में राजस्व वसूली में और अधिक पारदर्शिता एवं गति लाने के लिए नए उपायों को अपनाएगा। करदाताओं को और अधिक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए डिजिटल प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा तथा कर संग्रहण प्रक्रिया को सुगम एवं प्रभावी बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों, निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पित प्रयासों और नागरिकों की सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में और अधिक राजस्व संग्रहण हेतु नागरिकों से सहयोग की अपील की।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि यह सफलता निगम की प्रभावी रणनीतियों और पारदर्शी कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की और नागरिकों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा की।
पहली बार निगम में प्राप्त राजस्व 1000 करोड़ पार
देर रात तक चला टैक्स जमा करने का सिलसिला
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मल्हारगंज तहसील ऑफिस शिफ्टिंग में मनोज नहीं चाहते, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आए
ऐसे किया लक्ष्य को हासिल
2. करदाताओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएं:अग्रिम कर भुगतान करने वालों को आकर्षक इनाम, छूट एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए, जिससे नागरिकों ने समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित महसूस किया।
3. सार्वजनिक जागरूकता अभियान:करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
4. डिजिटल एवं कैशलेस भुगतान को बढ़ावा:कर संग्रहण को सुगम बनाने के लिए डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं को प्रोत्साहित किया गया।
यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
डिजिटल प्रणाली को करेगा मजबूत
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
यह नागरिकों की सहभागिता का परिणाम
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
निगम की प्रभावी रणनीति और कार्यशैली रही पारदर्शी
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग