इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार

Sanjay Gupta | Apr 08, 2026, 12:49 IST
indore municipal corporation budget session raju bhadoria scindia traitor row
इंदौर नगर निगम में बजट को लेकर बुधवार को बहस होना थी। वहीं, इस दौरान कांग्रेस के पार्षद राजू भदौरिया द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार बोला गया। इस पर हंगामा हो गया।

इंदौर नगर निगम का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। आज, 08 अप्रैल की सुबह 11 बजे बैठक हुई। पहले तो कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट द्वारा भागीरथपुरा मामले को हत्याकांड बोलने से बवाल हो गया। यह अभी थमा ही था कि कांग्रेस पार्षद ने बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्षद योगेश गेंदर को गद्दार कह दिया।



इसके बाद बीजेपी पार्षद गुस्से से उबल गए। गेंदर, मंत्री तुलसीराम सिलावट के खास हैं। साथ ही, सिलावट, सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर 2020 में बीजेपी में आए थे। कांग्रेस के पार्षद राजू भदौरिया ने पहले गेंदर को और फिर सिंधिया को गद्दार कहा।



इस तरह गद्दार शब्द गूंजा

बात यहीं नहीं थमी। कांग्रेस महिला पार्षदों ने कहा कि हमने सदन को गद्दार नहीं कहा, बल्कि जिन्होंने कांग्रेस छोड़ी वह गद्दार हैं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने माफी मांगने की बात पर कह दिया कि माफी क्यों, गद्दार को गद्दार नहीं तो क्या वफादार कहेंगे। इसके बाद बीजेपी पार्षदों ने सभापति को घेर लिया और सदन में ही धरने पर बैठ गए।



कार्रवाई से हटाएंगे शब्द

वहीं सभापति मुन्नालाल यादव ने कहा कि गद्दार शब्द को हटाया जाएगा। इसके लिए भदौरिया सदन से माफी मांगें। लेकिन भदौरिया ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। इसके चलते देर तक सदन में कार्रवाई ठप होती रही।



बजट सत्र में यह भी हुआ

इसके पहले कांग्रेस पार्षद ने भागीरथपुरा में हुई मौत पर बात की और इसे हत्याकांड कहा। इस पर हंगामा हो गया और बीजेपी ने कहा कि यह दुर्घटना थी न कि हत्याकांड। इसे हत्याकांड नहीं कहा जा सकता है। वहीं राजू भदौरिया ने निगम की संपत्तियों और जमीन की जानकारी मांगी, इस पर आरोप लगाया गया कि गलत जानकारी दी गई है।



इस पर एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने कहा कि सही जानकारी दी जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कहा कि सही जानकारी दी जाएगी और सभापति ने कहा कि गलत जानकारी देने पर कार्रवाई होगी।



हंगामे के बाद राजू भदौरिया ने मांगी माफी

हंगामे के बाद राजू भदौरिया ने कहा कि जाने-अनजाने जो हुआ इसके लिए माफी मांगता हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि सदन चले। इसके बाद जय-जय सियाराम और जय श्रीराम के जयकारे लगे, वहीं कांग्रेस ने भारत माता की जय कहा। इसके बाद कार्रवाई फिर शुरू हुई।



ये खबर भी पढ़िए...



इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि



इंदौर नगर निगम बजट में नमाज के लिए हुआ था ब्रेक, वीडियो से सभापति के झूठ का खुलासा



इंदौर नगर निगम बजट : खुद की आवासीय स्कीम आएगी, महापौर करेंगे घोषणा



इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार



Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • राजू भदौरिया
  • इंदौर नगर निगम बजट
  • भागीरथपुरा